ePaper

JDU की समीक्षा बैठक में पूर्व मंत्री रंजू गीता ने कह दी बड़ी बात, जानें क्या कहा ऐसा कि Video हुआ वायरल

Updated at : 14 Jun 2022 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
JDU की समीक्षा बैठक में पूर्व मंत्री रंजू गीता ने कह दी बड़ी बात, जानें क्या कहा ऐसा कि Video हुआ  वायरल

सीतामढ़ी में जदयू की समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए पहुंची जदयू की पूर्व मंत्री रंजू गीता वहां कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी उसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो की चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन

जदयू की पूर्व मंत्री डॉ. रंजू गीता ने कुछ ऐसी बात बोल दी है की सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल होने लगा. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में डॉ. रंजू गीता बोल रही है की पटना की जमीन का एक टुकड़ा बेचकर वह सीतामढ़ी के सभी नेताओं को खरीद सकती है. अपने दिए गए इसी बयान की वजह से आजकल वह चर्चा का विषय बनी हुई हैं.


समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंची थी 

बिहार की पूर्व गन्ना मंत्री और बाजपट्टी की पूर्व JDU विधायक रंजू गीता 9 जून को पार्टी के समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए पहुंची थी. इस कार्यक्रम में पार्टी के कई वरीय नेता भी मौजूद थे. पूर्व मंत्री डॉ. गीता ने संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाला और बातों ही बातों में वो इतनी बह गईं कि अपनी हैसियत भी बताने लगीं. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कह दिया की वह पटना का एक टुकड़ा जमीन बेचकर सीतामढ़ी के नेताओं को खरीद सकती हैं.

एमएलसी चुनाव पर चर्चा 

कार्यक्रम के दौरान उनका तेवर एकदम देखने लायक था उन्होंने इस दौरान बीते एमएलसी चुनाव में जदयू प्रत्याशी की जीत पर भी चर्चा की और कहा कि अगर बाजपट्टी बोखरा और नानपुर का सपोर्ट ना होता तो जदयू के प्रत्याशी को चुनाव में जीत नहीं मिल पाती.

जदयू दो खेमों में बटा हुआ है

आपको बता दें जिले में जदयू दो खेमों में बटा हुआ है और उसी बात पर रंजू गीता ने जदयू नेताओं को खरीदने की बात कही जदयू के एमएलसी प्रत्याशी रेखा के विरोध में भी कई नेता काम कर रहे थे. वही एक खेमा देवेश चंद्र ठाकुर सहित अन्य का था जो एमएलसी प्रत्याशी रेखा के समर्थन में थे. जदयू के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा ने पूर्व मंत्री रंजू गीता की बातों का राजनीतिक मायने नहीं लगाने और बयान को अन्यथा नहीं लेने की बात कही है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन