जयंत राज व संजय सिंह ने किया जनसंपर्क अभियान

Updated at : 25 Aug 2024 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
जयंत राज व संजय सिंह ने किया जनसंपर्क अभियान

भवन निर्माण मंत्री जयंत राज और विधान पार्षद संजय सिंह ने शनिवार को बांका जिले के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया.

विज्ञापन

पटना. भवन निर्माण मंत्री जयंत राज और विधान पार्षद संजय सिंह ने शनिवार को बांका जिले के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया. इस मौके पर मंत्री जयंत राज ने कहा कि बिहार के साथ-साथ अपने अमरपुर क्षेत्र में भी कई सड़कों को बनवाया है, जो बाकी हैं उसे भी बनवाने का काम कर रहा हूं. आप लोगों ने पहली बार विधायक बनाकर भेजा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर मंत्री बनाया. अमरपुर विधानसभा क्षेत्र का कोई काम नहीं छूटेगा. वहीं, विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी दूरदर्शिता से अगले 10-20 साल के लिए लीडरशिप तैयार करते हैं. उन्होंने अमरपुर में जयंत राज को विधायक बनाया, फिर मंत्री बना कर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी. मुख्यमंत्री के हाथों में जादू है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन