ISKCON: पटना के इस्कॉन मंदिर में चले लाठी डंडे, पुजारियों के दो गुट आपस में भिड़े, कई घायल

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
ISKCON: पटना के इस्कॉन मंदिर में चले लाठी डंडे, पुजारियों के दो गुट आपस में भिड़े, कई घायल

ISKCON: इस मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. पुलिस इसे लेकर सजग है. मंदिर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गयी है. मामले को लेकर कोतवाली थानेदार राजन कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. आवेदन मिलने पर केस दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

ISKCON: पटना. राजधानी पटना के बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में रविवार की रात जमकर लाठी डंडे चले. पुजारियों के दो गुट आपस में भिड़ गये. इस दौरान कई युवा पुजारी जख्मी हो गए. इस घटना को देख वहां दर्शन करने गए लोगों में भगदड़ मच गई थी. इस झड़प की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस वहां पहुंची और एक गुट के पुजारियों को पकड़कर थाने ले गई. पुलिस ने काफी मशक्कत कर के मंदिर परिसर में शांति बहाल करवाया. तनाव नहीं फैले इसको लेकर मंदिर परिसर में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गयी है.

करीब एक दर्जन पुजारी हिरासत में

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्कॉन मंदिर के एक पक्ष के पुजारी और दूसरे पक्ष के पुजारियों के बीच किसी बात को लेकर वार्ता हो रही थी. इसी दौरान एक गुट के पुजारियों ने दूसरे गुट पर लाठी-ठंडे से प्रहार करना शुरू कर दिया. एक दुकान का शीशा भी टूट गया. परिसर कुछ देर तक रण क्षेत्र में तब्दील हो गया था. इसमें दूसरे गुट के गिरधारी दास सहित आधा दर्जन से अधिक पुजारी घायल हो गए. कोतवाली पुलिस ने एक गुट के करीब 12 से अधिक पुजारियों को पकड़कर थाने ले गई. मामले को लेकर कोतवाली थानेदार राजन कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. आवेदन मिलने पर केस दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: Bihar Land Survey: बिहार में 100 साल पुराने करीब 18 करोड़ रेवेन्यू रिकॉर्ड, अब तक इतने दस्तावेज हुए स्कैन

आपत्तिजनक वीडियो की शिकायत

इस्कॉन मंदिर के एक जख्मी साधु गिरधारी दास ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उसमें उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर के स्थानीय पुजारी मंदिर परिसर में गलत कार्य कर रहे हैं. इसका प्रमाण भी वीडियो के रूप में उनके पास है. इसके आधार पर ही मामले की शिकायत रविवार सुबह इस्कॉन अथॉरिटी के वरीय अधिकारियों से की गई थी. वहां से जब मेल आया तो वह आग बबूला हो गए. उक्त पुजारी ने बातचीत के लिए बुलाया. बातचीत के दौरान ही उन्होंने अपने अन्य लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. पुलिस इसे लेकर सजग है. मंदिर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गयी है.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन