28.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Bihar Train News: बिहार में कल से चलेंगी ये 13 जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें, एक्सप्रेस की जेनरल बोगियों के बराबर होगा किराया, जानें कारण…

Indian Railways: यात्रियों की सुविधा के लिए आठ मार्च से अगली सूचना तक 13 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि रोज पटना जंक्शन से गया (03 जोड़ी), जसीडीह, बरौनी, इसलामपुर के मध्य एक-एक जोड़ी तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से बक्सर एवं पटना के लिए एक-एक जोड़ी, राजगीर से फतुहा एवं दानापुर के लिए एक-एक जोड़ी एवं समस्तीपुर से सहरसा, सोनपुर से छपरा तथा दानापुर से रघुनाथपुर के लिए एक-एक जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी.

Indian Railways: यात्रियों की सुविधा के लिए आठ मार्च से अगली सूचना तक 13 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि रोज पटना जंक्शन से गया (03 जोड़ी), जसीडीह, बरौनी, इसलामपुर के मध्य एक-एक जोड़ी तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से बक्सर एवं पटना के लिए एक-एक जोड़ी, राजगीर से फतुहा एवं दानापुर के लिए एक-एक जोड़ी एवं समस्तीपुर से सहरसा, सोनपुर से छपरा तथा दानापुर से रघुनाथपुर के लिए एक-एक जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी.

मेल/एक्सप्रेस के बराबर किराया

कोविड-19 को देखते हुए इस मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का किराया मेल/एक्सप्रेस (अनारक्षित) के समतुल्य रखा गया है, ताकि ट्रेन में अतिरिक्त भीड़ ना हो और कोविड मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके.

इनका कल से होगा परिचालन

1. 03203/03204 पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना मेमू :

ट्रेन 03202 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से 08.15 बजे खुलकर 16.50 बजे पटना जं. पहुंचेगी. वापसी में 03203 पटना जंक्शन से प्रतिदिन 12.35 बजे खुलकर 20.30 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी.

2. 03207/03208 बक्सर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-बक्सर मेमू :

ट्रेन 03207 बक्सर से 04.30 बजे खुलकर 07.45 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी. वापसी में 03208 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से 20.45 बजे खुलकर 23.40 बजे बक्सर पहुंचेगी.

3. 03223/03224 फतुहा-राजगीर-फतुहा मेमू :

03223 राजगीर से 06.30 बजे खुलकर 09.40 बजे फतुहा पहुंचेगी. वापसी में 03224 फतुहा से 17.20 बजे खुलकर 20.20 बजे राजगीर पहुंचेगी.

4. 03231/03232 दानापुर-राजगीर-दानापुर मेमू :

03231 राजगीर से 05.25 बजे खुलकर 09.45 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में 03232 दानापुर से 18.20 बजे खुलकर 2.35 बजे राजगीर पहुंचेगी.

5. 03263/03264 पटना-गया-पटना मेमू :

03264 गया से 05.45 बजे खुलकर 08.35 बजे पटना पहुंचेगी. यहां से वापसी में 03263 पटना से 22.00 बजे खुलकर 00.45 बजे गया पहुंचेगी.

Also Read: चूहे और खरगोश पर एलोपैथी की तरह आयुर्वेदिक दवाओं का भी हो सकेगा रिसर्च, एचओयू पर हस्ताक्षर

6. 03265/03266 पटना-जसीडीह-पटना मेमू :

03266 पटना से 08.55 बजे खुलकर 16.10 बजे जसीडीह पहुंचेगी. वापसी में 03265 जसीडीह से 16.25 बजे खुलकर 00.30 बजे पटना पहुंचेगी.

7. 03269/03270 पटना-गया-पटना मेमू :

03270 गया से 11.15 बजे खुलकर 14.00 बजे पटना पहुंचेगी. यहां से वापसी में 03269 पटना से 14.30 बजे खुलकर 17.16 बजे गया पहुंचेगी.

8. 03275/03276 पटना-गया-पटना मेमू :

03275 पटना से 09.15 बजे खुलकर 12.00 बजे गया पहुंचेगी. वापसी में 03276 गया से 12.45 बजे खुलकर 15.45 बजे पटना पहुंचेगी.

9. 03283/03284 पटना-बरौनी-पटना मेमू :

03284 पटना से 08.40 बजे खुलकर 13.25 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी. वापसी में 03283 बरौनी से 14.55 बजे खुलकर 19.20 बजे पटना पहुंचेगी.

10. 03271/03272 पटना-इस्लामपुर-पटना मेमू :

03271 इस्लामपुर से 06.30 बजे खुलकर 09.25 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में 03272 पटना से 20.15 बजे खुलकर 23.05 बजे इस्लामपुर पहुंचेगी.

11. 05243/05244 समस्तीपुर-सहरसा-समस्तीपुर मेमू :

05244 समस्तीपुर से 07.35 बजे खुलकर 12.05 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में 05243 सहरसा से 15.55 बजे खुलकर 19.41 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी.

12. 05245/05246 सोनपुर-छपरा-सोनपुर मेमू :

05245 सोनपुर से 15.30 बजे खुलकर 17.30 बजे छपरा पहुंचेगी. वापसी में 05246 छपरा से 17.50 बजे खुलकर 20.40 बजे सोनपुर पहुंचेगी.

13. 03277/03278 दानापुर-रघुनाथपुर-पटना मेमू :

03277 दानापुर से 10.10 बजे खुलकर 13.10 बजे रघुनाथपुर पहुंचेगी. वापसी में 03278 रघुनाथपुर से 16.15 बजे खुलकर 19.45 बजे पटना पहुंचेगी.

Posted By: Thakur Shaktilochan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें