Bihar Board : इंटर व मैट्रिक परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड जारी, पांच दिसंबर तक सुधार का मौका

Updated:
विज्ञापन
Bihar Board : इंटर व मैट्रिक परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड जारी, पांच दिसंबर तक सुधार का मौका

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए डमी प्रवेश वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं, इंटर परीक्षार्थियों के लिए डमी एडमिट कार्ड वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. डमी एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो तो इसके ऑनलाइन सुधार के लिए पांच दिसंबर तक मौका दिया गया है. समिति ने कहा है कि वेबसाइट से विद्यालय के प्रधान डमी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर विद्यार्थियों को देंगे. यदि किसी विद्यार्थी के डमी प्रवेश पत्र में कोई त्रुटि होगी तो उसे विद्यालय प्रधान के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन पांच दिसंबर तक सुधार कर सकते हैं.

त्रुटि में कर सकते हैं सुधार

विद्यार्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर और इमेल आइडी पर भी डमी प्रवेश डाउनलोड करने की सूचना दी गयी है. स्टूडेंट्स स्वयं भी डमी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. उसमें कोई त्रुटि हो तो विद्यालय प्रधान की माध्यम से सुधार करा सकते हैं. समिति ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में छात्र-छात्रा, उनके माता- पिता के नाम में पूर्ण परिवर्तन नहीं किया जायेगा. ऐसा पाये जाने पर संबंधित छात्र-छात्रा का अभ्यर्थीत्व रद्द करते हुए विद्यालय प्रधान के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी. समिति ने मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए कहा है कि दृष्टिबाधित विद्यार्थी गणित विषय के बदले गृह विज्ञान और विज्ञान के बदले संगीत विषय की परीक्षा में शामिल होते हैं. ऐसे में अगर उनके विषय में कोई त्रुटि डमी प्रवेश पत्र में होगी तो वह विषय सुधार करते हुए अपने हस्ताक्षर के साथ विद्यालय प्रधान को अनिवार्य रूप से हस्तगत करायेंगे. इस संबंध में समिति ने हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 व इ-मेल आइडी [email protected] जारी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन