इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा आज से शुरू

Updated at : 09 Jan 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा आज से शुरू

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से शुरू हो जायेगी. परीक्षा 10 से 20 जनवरी के बीच आयोजित की जायेगी

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से शुरू हो जायेगी. परीक्षा 10 से 20 जनवरी के बीच आयोजित की जायेगी. प्रैक्टिकल परीक्षा के सफल संचालन लिए समिति ने कंट्रोल रूप स्थापित किया है. कंट्रोल रूम गुरुवार से काम करने लगा. कंट्रोल रूम सुबह नौ बजे से 20 जनवरी शाम छह बजे तक काम करेगा. परीक्षा में 13 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. समिति ने कहा है कि परीक्षा के क्रम में किसी प्रकार की शंका या कठिनाई होने पर समिति के नियंत्रण कक्ष में फोन नंबर 0612-2232227, 2232257 पर संपर्क कर सकते हैं. समिति ने कहा है कि प्रैक्टिकल के लिए परीक्षार्थियों के शिक्षण संस्थान ही परीक्षा केंद्र (गृह केंद्र) होंगे व संस्थान के प्रधान केंद्राधीक्षक के दायित्व में होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन