इंटर परीक्षा 2026 : संगीत व गृह विज्ञान की परीक्षा समाप्त

Published by : ANURAG PRADHAN Updated At : 11 Feb 2026 8:13 PM

विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 के तहत बुधवार को दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्वक पूरी हुई

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 के तहत बुधवार को दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्वक पूरी हुई. प्रथम पाली में संगीत विषय की परीक्षा हुई. वहीं, द्वितीय पाली में गृह विज्ञान व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए इलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर-2 की परीक्षा हुई. समिति ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे और सभी आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया. समिति के अनुसार 12 फरवरी को इंटर परीक्षा के नौवें दिन प्रथम पाली में समाजशास्त्र व वाणिज्य संकाय के छात्रों के लिए लेखांकन की परीक्षा होगी. वहीं, द्वितीय पाली में विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए विभिन्न व्यावसायिक विषयों – सिक्योरिटी, ब्यूटीशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकॉम एवं आइटी या आइटीइएस-की परीक्षा आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन