ओमनी सीआरएम से उपभोक्ता शिकायतों का होगा एकीकृत हल

बिहार में ऊर्जा क्षेत्र में तकनीकी सशक्तीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है. ऊर्जा सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि इस महीने राज्य में एकीकृत ओमनी सीआरएम (कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट) प्रणाली को लॉन्च किया जायेगा.
संवाददाता, पटना बिहार में ऊर्जा क्षेत्र में तकनीकी सशक्तीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है. ऊर्जा सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि इस महीने राज्य में एकीकृत ओमनी सीआरएम (कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट) प्रणाली को लॉन्च किया जायेगा. इस अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म के जरिए उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की शिकायतों का समाधान एक ही जगह और तय समय सीमा के भीतर किया जा सकेगा.ऊर्जा सचिव ने कहा कि यह प्रणाली उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए कॉल सेंटर, मोबाइल एप, वेबसाइट,इ-मेल और सोशल मीडिया जैसे बहुविध माध्यम उपलब्ध करायेगी. इससे उपभोक्ता किसी भी माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और उसकी स्थिति की जानकारी रियल टाइम में प्राप्त कर सकेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




