ePaper

किसानों से संवाद कर ली सिंचाई के पानी की जानकारी

Updated at : 03 Aug 2025 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों से संवाद कर ली सिंचाई के पानी की जानकारी

राज्य के सभी जिलों में सिंचाई के पानी की उपलब्धता को लेकर जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंताओं ने शनिवार को किसानों से संवाद कर पूरी जानकारी ली.

विज्ञापन

पटना . राज्य के सभी जिलों में सिंचाई के पानी की उपलब्धता को लेकर जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंताओं ने शनिवार को किसानों से संवाद कर पूरी जानकारी ली. कार्यपालक अभियंताओं और किसानों की इस बैठक में किसानों के मोबाइल नंबर भी लिये गये हैं. इससे मुख्यालय स्तर से सिंचाई की समस्या का समाधान किया जा सकेगा. इस कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपनी स्थानीय सिंचाई समस्याएं, जल वितरण की स्थिति और जरूरतों को सीधे अभियंताओं के समक्ष रखा. किसानों से प्राप्त सुझावों और समस्याओं का विश्लेषण करके भविष्य की कार्ययोजनाओं को अधिक प्रभावी और किसान-हितैषी बनाने के प्रयासों में विभाग के अधिकारी जुट गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन