बिहार के इन दो स्टेशनों के बीच बिछेगी नई रेल लाइन, छह महीने में पूरा होगा काम...
सांकेतिक तस्वीर
Indian Railways: सीतामढ़ी-शिवहर रेलखंड पर यात्रियों के लिए खुशखबरी है. सीतामढ़ी-रेवासी के बीच नई रेल लाइन बिछाने का काम शुरू हो रहा है, जिस पर करीब 188 करोड़ रुपये खर्च होंगे और छह महीने में परियोजना पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है.
Indian Railways: सीतामढ़ी-शिवहर रेलखंड के यात्रियों के लिए राहत की खबर है. सीतामढ़ी से रेवासी के बीच नई रेल लाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. लगभग 188.50 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए रेलवे ने टेंडर जारी कर दिया है, जिसकी प्रक्रिया 8 अक्टूबर तक चलेगी.
छह महीने में पूरा होगा काम
रेलवे ने लक्ष्य तय किया है कि टेंडर फाइनल होने के 180 दिनों (छह महीने) के भीतर काम पूरा किया जाएगा. इस दौरान ट्रैक बिछाने के साथ-साथ सभी संरचनात्मक कार्य भी निपटाए जाएंगे. इस रेल लाइन के बन जाने से सीतामढ़ी और शिवहर लोगों को काफी फायदा होने वाला है. यात्रियों को स्टेशन पर काफी इंतजार करना पड़ता था. रेल लाइन के बन जाने से काफी सुविधा होगी.
11.7 किलोमीटर नई लाइन और रेवासी स्टेशन
करीब 11.7 किमी लंबी इस रेल लाइन के साथ रेवासी में नया स्टेशन बनाया जाएगा. इससे स्थानीय ग्रामीणों को बड़ी सुविधा मिलेगी और यात्रा सुगम होगी.
पुल, क्वार्टर और विद्युतीकरण
टेंडर में बड़े पुलों का निर्माण, कर्मचारियों के लिए आधुनिक क्वार्टर और साथ ही विद्युतीकरण कार्य भी शामिल हैं. रेलवे का कहना है कि इन सुविधाओं से न केवल संचालन सुगम होगा बल्कि पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा.
क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति
परियोजना पूरी होने के बाद यात्रियों को तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा, वहीं रेलवे की आय भी बढ़ेगी. साथ ही, यह योजना स्थानीय स्तर पर आर्थिक और सामाजिक विकास की नई राह खोलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










