Indian Railways: बिहार में रेलवे क्रॉसिंग पर नहीं लगेगा जाम, होमगार्ड तैनात किये जाने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन
security at railway gates news

Security At Railway Gates News

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम को समाप्त करने के लिए होमगार्ड की नियुक्ति करने का फैसला किया है. ये सभी होमगार्ड जाम जैसी स्थिति पर काबू पाने में दक्ष होंगे. जानिए क्या है रेलवे का फुलप्रूफ प्लान?

विज्ञापन

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने बिहार के मुजफ्फरपुर सहित पांच रेल मंडलों के रेलवे क्रॉसिंग फाटकों पर सुरक्षा जवान को तैनात करने का फैसला किया है. रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. सभी रेलवे क्रॉसिंग पर हाेमगार्ड तैनात किये जाएंगे, जो ऐसी स्थितियों से निपटने में दक्ष होंगे. इसका फैसला पूर्व मध्य रेल (इसीआर) ने लिया है. 

तीन शिफ्ट में तैनात होंगे होमगार्ड

महाप्रबंधक ने इस तैनाती को लेकर सभी रेल मंडल प्रबंधकों व मुख्य सुरक्षा आयुक्तों से उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी क्रॉसिंग फाटकों की लिस्ट मांगी थी. साथ ही, उन्होंने तीन शिफ्टों में तैनाती के लिए जरूरी होमगार्ड जवानों की संख्या का भी ब्योरा मांगा था. इसके जवाब में, मुजफ्फरपुर, नारायणपुर सहित पूर्व मध्य रेल के सभी 12 प्रमुख रेलवे स्टेशन क्षेत्रों में पड़ने वाले अत्यधिक भीड़भाड़ वाले रेलवे फाटकों की डिटेल लिस्ट उपलब्ध करा दी गयी है. यह सूची तीन महीने पहले ही आरपीएफ निरीक्षकों द्वारा सभी रेल मंडल प्रबंधकों व मुख्य सुरक्षा आयुक्तों को सौंप दी गयी थी. 

रेलवे ने बढ़ायी टिकट की कीमत

योजना के अनुसार, हर रेलवे फाटक पर तीनों शिफ्टों में कम से कम दो-दो होमगार्डों की तैनाती की जानी है, जिसका मतलब है कि एक फाटक पर कुल छह होमगार्ड जवानों की जरूरत पड़ने वाली है. दूसरी तरफ बीते 1 जुलाई 2025 से रेल किराये में बढ़ोत्तरी की गई है. रेलवे बोर्ड के प्रस्ताव पर सरकार ने मुहर लगा दी है. लंबी दूरी तय करने पर किराया बढ़ गया है. नई दरों के अनुसार, अधिकतम दो पैसे प्रति किलोमीटर तक की वृद्धि हुई है. हालांकि, लोकल ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (MST) धारकों को राहत दी गई है. इनके किराए में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है.

ALSO READ: Bihar News: बिहार के इन स्कूलों में होगी क्लर्क की भर्ती, इन लोगों को नहीं मिलेगा मौका

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन