इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने बिहार सरकार को किया आगाह, बताया कब लॉकडाउन खत्म करना होगा सही

राज्य में अब तक कोविड 19 से 115 से अधिक डाक्टरों की मौत हो चुकी है. यह दावा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया है. आइएमए ने राज्य सरकार को आगाह किया है कि कई वेब आ सकती हैं. कोरोना के खिलाफ अपनी फाइटिंग पॉवर को बेहतर बनाने के लिये कोरोना वारियर्स की आर्थिक- सामाजिक सुरक्षा और मनोबल को बनाये रखना होगा.
राज्य में अब तक कोविड 19 से 115 से अधिक डाक्टरों की मौत हो चुकी है. यह दावा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया है. आइएमए ने राज्य सरकार को आगाह किया है कि कई वेब आ सकती हैं. कोरोना के खिलाफ अपनी फाइटिंग पॉवर को बेहतर बनाने के लिये कोरोना वारियर्स की आर्थिक- सामाजिक सुरक्षा और मनोबल को बनाये रखना होगा.
आइएमए ने कहा कि संक्रमण की दर में 75 फीसदी गिरावट होने के बाद ही लॉकडाउन खत्म किया जाये. लॉकडाउन खत्म करने से पहले वैज्ञानिक, डाक्टर, बायोलाजिस्ट के साथ मंथन कर निर्णय लेने की जरूरत है. सामाजिक विशेषज्ञों के साथ भी मूल्यांकन कराने की जरूरत है. यदि ऐसा नहीं किया तो जोखिम बढ़ जायेगा.
आइएमए को इस बात पर भी हैरानी है कि सरकार ने जरूरी कदम उठाने में देरी की साथ ही जो कदम उठाये हैं उनमें कई धरातल पर दिख नहीं रहे हैं. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बिहार अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बिहार में नवंबर तक आते- आते पहला दौर खत्म हो गया था. लेकिन कुछ राज्यों में दूसरी लहर आ चुकी थी. इसके बाद भी देश में इसकी तैयारी का अभाव दिखा था. पहले दौर की तैयारी में भी ढील आ गयी. आइएमए ने चेतावनी तक दी थी लेकिन सरकार ने गंभीरता नहीं दिखायी.
आइएमए के बिहार अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने प्रभात खबर को बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण बढ़ती जा रहीं चुनौतियों से निबटने के लिए जरूरी और जमीनी कदम उठाने की जरूरत है. कोविड की दूसरी वेब बहुत की खतरनाक है. इस बार हमने अपने 70 से अधिक डाक्टरों को खो दिया है. इसमें 50 डाक्टरों की मौत तो पिछले एक महीने के अंदर ही हुई है.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




