ePaper

Bihar Mock Drill: मॉक ड्रिल के लिए पटना समेत बिहार के 6 जिले तैयार, जानें सायरन बजने पर ब्लैक आउट में क्या करना होगा

Updated at : 07 May 2025 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
Mock Drill

Mock Drill

Bihar Mock Drill: बिहार में मॉक ड्रिल के लिए जिलों को तीन श्रेणियों में 'सबसे संवेदनशील, मध्यम संवेदनशील और कम संवेदनशील' बांटा गया है. पूर्णिया और कटिहार श्रेणी-2 में शामिल हैं. मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को युद्ध जैसी आपात स्थिति विशेष रूप से हवाई हमले या अन्य हमलों से निपटने के लिए तैयार करना है. मॉक ड्रिल के दौरान नागरिकों को युद्ध के दौरान सुरक्षित स्थानों पर जाने की ट्रेनिंग दी जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Mock Drill: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आज मॉक ड्रिल होगा.06-07 मई, 2025 दिन मंगलवार की देर रात भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की है. इस हमले में आतंकवादियों के 9 ठिकाने पूरी तरह से तबाह हो गए हैं. आज बुधवार को बिहार की राजधानी पटना समेत 300 जिलों में हवाई हमलों से बचने का अभ्यास किया जाएगा. वहीं बिहार के पटना, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज और बेगूसराय जिले में मॉक ड्रिल किया जाएगा. इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य युद्ध जैसे हालात में भारत की नागरिक तैयारियों का परीक्षण करना है. मॉक ड्रिल के दौरान 10 मिनट के लिए ब्लैकआउट होगा.

मॉक ड्रिल के दौरान क्या-क्या होगा?

मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजेगा. यह सायरन हवाई हमले की चेतावनी के लिए गूंजेंगे. सायरन बजते ही 10 मिनट के लिए ब्लैक आउट होगा. ब्लैक आउट को लेकर पटना पुलिस अलर्ट मोड पर है. पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल में आज दोपहर को जिला प्रशासन की ओर से ब्लैक आउट से पहले मॉक ड्रिल की ट्रेनिंग दी गई. मॉक ड्रिल के दौरान वायुसेना के साथ हॉटलाइन और रेडियो-संचार लिंक का संचालन, नियंत्रण कक्षों की कार्य क्षमता और उनकी तत्परता का आकलन होगा. जिला प्रशासन और सेना इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी हर कड़ी का मूल्यांकन करेगी. इस दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान जैसे बंकर या मजबूत इमारतों में जाने का अभ्यास कराया जाएगा. इसके साथ ही प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया जाएगा. वहीं स्कूलों, कॉलेजों में विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे.

सिविल डिफेन्स मॉक ड्रिल पर हुई अहम बैठक

बिहार की राजधानी पटना, किशनगंज, बरौनी, बेगूसराय, कटिहार और पूर्णिया में नागरिकों के लिए मॉक ड्रिल के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों, विशेषकर हवाई हमले जैसी संभावित आपदाओं से निपटने के लिए तैयार करना है. इसमें युद्ध या बड़े हमले की स्थिति में नागरिकों को कैसे सुरक्षित रखा जाए, इसका प्रदर्शन किया जाएगा. इसके तहत आज 07 मई 2025 को शाम 07 बजे से 07:10 बजे तक “ब्लैकआउट” अभ्यास किया जाएगा. इस दौरान सायरन बजाकर नागरिकों को सतर्क किया जाएगा, जहां सायरन की व्यवस्था नहीं है, वहां वाहन के माध्यम से सायरन की ध्वनि प्रसारित की जाएगी.

पटना एयरपोर्ट पर हुआ मॉक ड्रिल

पटना में मॉक ड्रिल से पहले पटना एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल हुआ है. पटना एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग में आग से बचाव के लिए यह मॉक ड्रिल किया गया है. इस दौरान फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आए. मॉक ड्रिल के दौरान पहली साइरन बजते ही प्रकाश के सभी स्रोत को ऑफ कर देंगे, इसके साथ ही दूसरी साइरन बजते ही उसे ऑन कर लेंगे. इस समय अपना रूटिन कार्य को बंद कर देंगे. केवल आपातकालीन कार्य जारी रखेंगे. 10 मिनट का पावर ब्लैक आउट के क्रम में बिजली के सभी उपकरणों को बंद कर देंगे. वहीं इनवर्टर, जेनरेटर भी बंद रखेंगे. इस दौरान सभी नागरिक साइरन के हिसाब से ही अपने कार्यों को मॉडिफाइड करेंगे.

Also Read: भारतीय सेना ने कुछ इस तरह ऑपरेशन सिंदूर को दिया अंजाम, आर्मी ने Video जारी कर दिया सबूत

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन