India-Pakistan Conflict: बिहार के लाल रामबाबू सिंह के शहीद होने की खबर से सीएम नीतीश मर्माहत, कर दिया ये ऐलान

India-Pakistan Conflict: बिहार के एक और लाल शहीद हो गए. सीवान जिले के रामबाबू सिंह, जो जम्मू-कश्मीर में तैनात थे. वे पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में घायल हो गए. आज अस्पताल में उनकी मौत हो गई. जिसके बाद शोक की लहर दौड़ गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त किया और बड़ा ऐलान भी कर दिया.
India-Pakistan Conflict: बिहार के लाल रामबाबू सिंह जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना द्वारा गोलीबारी में शहीद हो गए. जिसके बाद से उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई. 9 मई को उन्हें गोली लगी थी. जिसके बाद वे अस्पताल में इलाजरत थे लेकिन, आज सुबह ही उनका निधन हो गया. जिसके बाद शहीद के परिजनों के बीच कोहराम मच गया. इसके साथ ही रामबाबू सिंह के शहीद होने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत हो गए.
मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया दुख
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख भी व्यक्त किया है. सीएम नीतीश ने कहा कि, रामबाबू सिंह की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान भी कर दिया है.
परिजनों के लिए किया ऐलान
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, शहीद जवान रामबाबू सिंह के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से 50 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी. साथ ही शहीद जवान रामबाबू सिंह का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. बता दें कि, इससे पहले शहीद मो. इम्तियाज के परिजनों को भी 50 लाख रुपये की सम्मान राशि देने का ऐलान किया था.
बचपन से देशभक्ति के जज्बे से भरे
बता दें कि, शहीद जवान के पिता स्वर्गीय रामविचार सिंह बड़हरिया प्रखंड के हरिहरपुर पंचायत के पूर्व उप मुखिया रहे हैं. शहीद रामबाबू सिंह बचपन से ही देशभक्ति के जज्बे से भरे हुए थे. ऐसे में बीएसएफ का हिस्सा बने और भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान इनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में थी. जहां पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में घायल हो गए. वे अस्पताल में इलाजरत थे. जिसके बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली. बिहार का एक और लाल शहीद हो गया.
Also Read: पाकिस्तानी गोलीबारी में बिहार का एक और लाल शहीद, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










