Independence Day 2025: सीएम नीतीश आज गांधी मैदान में फहरायेंगे तिरंगा, 22 मिनट का होगा भाषण, जानिए पूरा कार्यक्रम
Published by : Preeti Dayal Updated At : 15 Aug 2025 8:15 AM
सांकेतिक तस्वीर
Independence Day 2025: पटना के गांधी मैदान में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झंडा फहरायेंगे. भव्य तरीके से राजकीय समारोह का आयोजन किया गया है. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 मिनट तक भाषण देंगे. वहीं, गांधी मैदान में समारोह को लेकर ट्रैफिक रूट बदल गए हैं.
Independence Day 2025: देशभर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. आज पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तिरंगा फहरायेंगे. 19 विभागों की झाकियां निकलेगी. भव्य तरीके से गांधी मैदान में राजकीय समारोह की तैयारी की गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आज गांधी मैदान में शेड्यूल की माने तो, वे 8 बजकर 52 मिनट पर गांधी मैदान पहुंचेंगे. 8 बजकर 55 मिनट पर समारोह में जो परेड होगा, उसका निरीक्षण करेंगे.
9 बजे सीएम नीतीश फहरायेंगे तिरंगा
इसके बाद 9 बजे सीएम नीतीश कुमार झंडा फहरायेंगे. तिरंगे को सलामी दी जाएगी. इसके बाद शेड्यूल के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भाषण 9 बजकर 3 मिनट पर शुरू होगा, जो करीब 22 मिनट तक हो सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि अपने भाषण के दौरान सीएम कुछ बड़ी घोषणा कर सकते हैं. इसके बाद परेड होगा और कार्यक्रम समाप्त होगा. 9 बजकर 28 मिनट पर एक-एक कर 19 विभागों की आकर्षक झांकियां निकलेंगी. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे.
राज्य और देश के लोगों को दी शुभकामनाएं
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 14 अगस्त की शाम को ही राज्य और देश के लोगों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी थी. मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्रभक्तों के साहस, त्याग और बलिदान के फलस्वरूप ही 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ. हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति दी. उनके उच्च आदर्श आज भी हम सबों के लिये प्रेरणा के स्रोत हैं.
सीएम नीतीश ने की ये अपील…
साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य और देशवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा, मेल-जोल, सद्भाव, सहिष्णुता का वातावरण बनाये रखें. देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिये आज के दिन हम सब यह संकल्प लें कि हम अपनी एकता और अखंडता को बनाये रखेंगे और देश को प्रगति, समृद्धि और विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचायेंगे. देश का नाम दुनिया में रौशन करते रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










