Patna University : पीयू कर्मियों की देर रात से अनिश्चितकालीन तालाबंदी शुरू, आज हड़ताल पर रहेंगे कर्मी

Updated at : 04 Dec 2024 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
Patna University : पीयू कर्मियों की देर रात से अनिश्चितकालीन तालाबंदी शुरू, आज हड़ताल पर रहेंगे कर्मी

पटना यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ गुरुवार से अनिश्चितकालीन तालाबंदी व हड़ताल पर जायेंगे. इसकी शुरुआत बुधवार देर रात से ही शुरू हो गयी

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ गुरुवार से अनिश्चितकालीन तालाबंदी व हड़ताल पर जायेंगे. इसकी शुरुआत बुधवार देर रात से ही शुरू हो गयी. विवि कर्मियों ने रात को ही तालाबंदी कर दी है. विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की ओर से सभी कॉलेजों के प्राचार्यों, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर हड़ताल पर जाने की सूचना भेज दी गयी है. कर्मचारी संघ ने बुधवार कॉलेजों में जाकर हड़ताल को लेकर अभियान चलाया. इस बार कर्मी आर-पार के मूड में हैं. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पिछले दो साल से अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया बंद है. कर्मियों को एसीपी का लाभ नहीं दिया जा रहा है. प्रोन्नति प्रक्रिया पर रोक लगी हुई है. कुलपति सभी भाषणों में कर्मचारी क्वार्टर को बनाने की बात करते हैं. आज तक एक ईंट तक कहीं नहीं जोड़ी गयी है. कर्मियों के क्वार्टर के लिए जगह तक नहीं निर्धारित है. विश्वविद्यालय से 50 से अधिक बार पत्राचार हो चुका है. कर्मियों की समस्या का समाधान नहीं होने से आंदोलन पर जाने को कर्मी विवश हैं. इस बार मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल व तालाबंदी जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन