मनेर में ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार इलेक्ट्रीशियन की गयी जान

Updated:
विज्ञापन
मनेर में ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार इलेक्ट्रीशियन की गयी जान

लोदीपुर गांव के पास बुधवार की देर रात बाइक सवार इलेक्ट्रीशियन को ट्रैक्टर ने कुचल दिया. दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

मनेर. थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के पास बुधवार की देर रात बाइक सवार इलेक्ट्रीशियन को ट्रैक्टर ने कुचल दिया. दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया. हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी गयी. बताया जाता है कि चंदा बुजुर्ग, वजीरगंज गयाजी जिला निवासी विवेकानंद कुमार का 18 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार इलेक्ट्रीशियन का काम दानापुर आरपीएस मोड़ पर रहकर करता था. हर रोज की तरह वह काम पूरा कर देर रात दानापुर आरपीएस मोड़ लौट रहा था. इस बीच लोदीपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर तेज रफ्तार में ट्रैक्टर उसकी बाइक में टक्कर मारते हुए उसे कुचलकर फरार हो गया. इस मामले में मनेर की पुलिस ने बताया कि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे से ट्रैक्टर की खोजबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन