ePaper

खुसरूपुर में जीआरपी ने कट्टा और 13 कारतूस किया बरामद

Updated at : 19 Jul 2025 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
खुसरूपुर में जीआरपी ने कट्टा और 13 कारतूस किया बरामद

गुरुवार की देर रात खुसरूपुर जीआरपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कट्टा और 13 कारतूस बरामद किया है

विज्ञापन

खुसरूपुर. गुरुवार की देर रात खुसरूपुर जीआरपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कट्टा और 13 कारतूस बरामद किया है. दरअसल प्लेटफार्म एक से सटे पूर्वी रेल फाटक सब्जी मंडी के पास हथियार के साथ कुछ बदमाशों द्वारा साजिश रचने की सूचना मिली थी. इसके बाद जीआरपी पोस्ट प्रभारी मनोज कुमार और आरपीएफ पुलिस सयुंक्त रूप से दलबल के साथ सब्जी मंडी पहुंची. पुलिस को आते देख वहां मौजूद दो बदमाश कट्टा व कारतूस छोड़ कर भाग निकले. जीआरपी पुलिस ने मौके से एक कट्टा और 13 जिंदा कारतूस बरामद किया है. जीआरपी पोस्ट प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि भागे दोनों बदमाशों की पहचान कर ली गयी है. उसे पकड़ने को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही दोनों बदमाश को पकड़ लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन