गुुस्से में पिता ने बेटे की पीट पीट कर की हत्या, फरार

शेरपुर पूर्वी पंचायत के शेरपुर गांव में शुक्रवार की देर रात किसी बात को लेकर पिता ने अपने नाबालिग बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी
मनेर. शेरपुर पूर्वी पंचायत के शेरपुर गांव में शुक्रवार की देर रात किसी बात को लेकर पिता ने अपने नाबालिग बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पिता घर छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से आरोपी पिता के रिश्तेदार बच्चे के शव को पास के गंगा घाट पर जलाने के लिए गये. इधर इस घटना की सूचना मृत बच्चे की मां ने पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस ने जलती चिता से बच्चे के जले हुए शव के हिस्से को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया है. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. बताया जाता है कि शेरपुर गांव के रहने वाले संतोष राय शराब पीने के बाद पत्नी प्रेमा देवी के साथ मारपीट करता था. शुक्रवार को प्रेमा किसी काम को लेकर मायके नीलकंठ टोला गांव गयी थी. इस बीच संतोष किसी बात को लेकर अपने 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना की सूचना गांव के लोगों ने किसी तरह मृतक बच्चे की मां को दी. सूचना मिलने के बाद मां अपने भाई के साथ घर पहुंची और देखा की उसके बेटे का शव चौकी पर पड़ा था. इसके बाद महिला रोते बिलखते गुस्से में हत्या के आरोपी पति को खोजने के लिए गांव में निकल गयी. इस बीच हत्या आरोपी संतोष राय के पट्टीदार और रिश्तेदार बच्चे का शव उठाकर साक्ष्य छुपाने की नीयत से पास के गंगा नदी घाट पर जलाने के लिए ले गये. पुलिस के साथ बच्चे की मां गंगा घाट पर पहुंची. पुलिस को देखकर सभी लोग शव को जलता हुआ छोड़कर फरार हो गये. पुलिस ने जले हुए शव के कुछ हिस्से को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने अभियुक्त ओम प्रकाश राय, रामबाबू, श्याम बाबू राय और सिंह जी राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मनेर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत बच्चे के पिता संतोष राय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




