IAS Promotion In Bihar: बिहार में 14 IAS अधिकारियों का प्रमोशन, ADG कुंदन कृष्णन को भी मिला अतिरिक्त प्रभार

Published by : Preeti Dayal Updated At : 31 May 2025 2:17 PM

विज्ञापन

IAS Promotion In Bihar: बिहार के प्रशासनिक खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, 14 आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन कर दिया गया है. इसके अलावा एडीजी कुंदन कृष्णन को भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है.

विज्ञापन

IAS Promotion In Bihar: बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक खेमे से सामने आ रही है, जहां 14 आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन कर दिया गया है. इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है. 2010 बैच के 14 आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन कर दिया गया है. इसके अलावा एडीजी कुंदन कृष्णन को भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

जारी की गई अधिसूचना

जारी किए गए अधिसूचना में कहा गया है कि, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2010 बैच के 14 आईएएस पदाधिकारियों को भारतीय प्रसासनिक सेवा के सचिव/सचिव स्तर के पद पर कार्य करने के लिए अधिसूचित किया जाता है. इसके साथ ही प्रोमोट किए गए पदाधिकारियों को सचिव ग्रेड में प्रोन्नति संबंधी वेतनमान का लाभ 1 जनवरी 2026 या उसके बाद प्रभार ग्रहण किए जाने की तारीख से अनुमान्य होगा.

Also Read: Bihar Rain Alert: अगले तीन दिनों के लिए झमाझम बारिश का अलर्ट, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन