Bihar Special Train: बिहार के ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, इन रूटों पर चलेगी 3 स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Jun 2025 5:02 PM

विज्ञापन

भारतीय रेल

Bihar Special Train: रेलयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने हावड़ा-रक्सौल, उदयपुर सिटी-फारबिसगंज और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-गुवाहाटी मार्गों पर कई समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है. ये ट्रेनें बिहार के प्रमुख स्टेशनों जैसे बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, झाझा सहित कई मार्गों से होकर गुजरेंगी.

विज्ञापन

Bihar Special Train: गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे द्वारा कई समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की गई है. हाजीपुर मुख्यालय के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने जानकारी दी कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन हावड़ा-रक्सौल, उदयपुर सिटी-फारबिसगंज और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-गुवाहाटी रूट पर किया जाएगा. ये ट्रेनें सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा सहित अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेंगी.

हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन 7, 14, 21 एवं 28 जून को हावड़ा से रात 11 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन बरौनी में 9:30 बजे, समस्तीपुर में 11:30 बजे, दरभंगा में 12:50 बजे, सीतामढ़ी में 2:35 बजे रुकते हुए शाम 4:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा समर स्पेशल 8, 15, 22 एवं 29 जून को शाम 5:30 बजे रक्सौल से रवाना होकर सोमवार को सुबह 10:45 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

उदयपुर सिटी-फारबिसगंज स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गाड़ी संख्या 09623/09624 उदयपुर सिटी-फारबिसगंज समर स्पेशल का भी परिचालन किया जाएगा. यह ट्रेन अजमेर, जयपुर, प्रयागराज, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी होकर चलेगी. गाड़ी संख्या 09623 उदयपुर सिटी से 3 जून से 24 जून तक प्रत्येक मंगलवार को गाड़ी संख्या 09624 फारबिसगंज से 5 जून से 26 जून तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन

तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ी राहत देते हुए गाड़ी संख्या 04606/04605 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है. गाड़ी संख्या 04606 कटड़ा से 6 जून से 11 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार, गाड़ी संख्या 04605 गुवाहाटी से 9 जून से 14 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी.

इन सभी ट्रेनों का परिचालन गर्मियों की छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किया जा रहा है. ये ट्रेनें यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधाजनक एवं आरामदायक सफर उपलब्ध कराएंगी. कई स्टेशनों पर रुकने से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 155 करोड़ की लागत से 3 मेन रोड का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन