होली पर बिहार को रेलवे का तोहफा, सहरसा, दानापुर, पटना समेत कई रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :27 Feb 2026 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
holi special train list

ट्रेन की तस्वीर

Holi Special Train: होली पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है. बिहार सहित यूपी, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलने वाली है.

विज्ञापन

Holi Special Train: होली के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. त्योहार के मौके पर विभिन्न महत्वपूर्ण रूटों पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है. इससे बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के यात्रियों को सुविधा मिलेगी. रेलवे का मकसद भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है.

लालकुआं-कोलकाता स्पेशल की घोषणा

05060/05059 लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं स्पेशल 5 मार्च से 26 मार्च 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी. यह ट्रेन लालकुआं से दोपहर 1:35 बजे रवाना होगी और शुक्रवार रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

वापसी सेवा 7 मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी. कोलकाता से सुबह 5:00 बजे चलकर यह ट्रेन अगले दिन 3:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी. रास्ते में गोरखपुर, थावे, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी और किउल जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं.

सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल

05506/05505 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल 6 मार्च से 15 मार्च 2026 के बीच चयनित दिनों में चलेगी. सहरसा से यह ट्रेन दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान करेगी और 3:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी.

वापसी सेवा 9 मार्च से 17 मार्च के बीच निर्धारित तिथियों पर उपलब्ध रहेगी. मधेपुरा, मुरलीगंज और बनमंखी इस रूट के मुख्य ठहराव हैं.

सोगरिया-दानापुर स्पेशल भी चलेगी

09803/09804 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया स्पेशल का संचालन भी होली के मद्देनजर किया जाएगा. 1 मार्च की रात 11:10 बजे सोगरिया से खुलकर यह ट्रेन अगले दिन 11:45 बजे दानापुर पहुंचेगी.

वापसी यात्रा 3 मार्च को दानापुर से शुरू होगी. मार्ग में आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर और कटनी प्रमुख स्टेशन रहेंगे.

डानकुनी-पटना और गोमतीनगर-मालतीपाटपुर स्पेशल

03035/03036 डानकुनी-पटना-डानकुनी स्पेशल 27 फरवरी और 4 मार्च को चलाई जाएगी. वहीं 05064/05063 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर-गोमतीनगर स्पेशल 26 फरवरी से 26 मार्च तक निर्धारित तिथियों में संचालित होगी.

यात्रियों से अपील

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन यात्रियों की सुविधा के लिए किया जा रहा है. उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लें.

Also Read: क्या पवन सिंह को मिलेगा इंतजार का फल? नितिन नवीन से मिलने के बाद कह दी ये बात

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन