बिजली आपूर्ति में हुई बाधा तो नपेंगे अधिकारी

Updated at : 02 May 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति में हुई बाधा तो नपेंगे अधिकारी

बिजली आपूर्ति में हुई बाधा तो नपेंगे अधिकारी

विज्ञापन

संवाददाता,पटनाउर्जा सचिव पंकज कुमार पाल ने बिजली अधिकारियों को कहा है कि बिजली आपूर्ति में किसी तरह की बाधा अस्वीकार्य है. आंधी और बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बहाल रखने की रणनीति को लेकर शुक्रवार को विद्युत भवन, पटना में ऊर्जा सचिव ने उच्चस्तरीय बैठक की. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बिजली आपूर्ति में लोड शेडिंग, पावर शॉर्टेज या तकनीकी खराबी की वजह से किसी भी प्रकार की बाधा बिल्कुल अस्वीकार्य है. उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव स्तर पर इसकी नियमित समीक्षा हो रही है और ऊर्जा विभाग को इस संबंध में कड़े निर्देश मिले हैं.

कोई भी गड़बडी हुई तो तत्काल उच्च अधिकारी को दें जानकारी

ऊर्जा सचिव ने फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि 11 केवी फीडर में एक घंटे से अधिक ब्रेकडाउन होता है, तो इसकी जानकारी तत्काल निदेशक (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) एवं मुख्य अभियंता (मुख्यालय) को दी जाये. उन्होंने यह भी कहा कि फीडर आउटेज रोकने के लिए नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाये. किसी भी डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर को बिना निगरानी नहीं छोड़ा जाये. इसके अलावा ब्रेकडाउन स्थल पर कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता उपस्थित रहेंगे. सभी 11 एवं 33 केवी फीडर की मॉनिटरिंग अधीक्षण अभियंता द्वारा की जाएगी.

आमलोगों को नहीं हो कोई परेशानी

श्री पाल ने विशेष रूप से कहा कि शाम के समय बिजली आपूर्ति की निरंतरता को प्राथमिकता दी जाये, ताकि उपभोक्ताओं को असुविधा न हो. साथ ही, उन्होंने उपभोक्ता सेवा की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के कॉल सम्मानपूर्वक और समय पर अटेंड किये जायें.बिना पूर्व जानकारी के शटडाउन नहीं लिया जाये.

पर्याप्त मात्रा में रहेगा जरूरी उपकरण

बैठक में श्री पाल ने आपात स्थितियों से निपटने हेतु स्ट्रैटेजिक लोकेशन पर पोल की व्यवस्था और स्टोरहाउस में आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा. इसके आलावा सेक्शन ऑफिस में जरूरी सामान जैसे जंपर, तार, इंसुलेटर आदि पर्याप्त संख्या में रखने को कहा। साथ ही, उन्होंने एक इन-हाउस ऐप विकसित करने के निर्देश भी दिए, जिससे स्टॉक में उपलब्ध सामग्रियों को रियल-टाइम में देखा जा सके और फील्ड स्टाफ को अधिकृत रूप से सामग्री निर्गत की जा सके.

सीनियर अधिकारी रहे मौजूद

इस बैठक में एनबीपीडीसीएल के एमडी डा निलेश रामचंद्र देवरे, एसबीपीडीसीएल के एमडी महेंद्र कुमार, मुख्यालय के वरीय अधिकारीगण तथा फील्ड से अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे. फील्ड अधिकारियों ने भी अपनी व्यवहारिक चुनौतियों और सुझावों को बैठक में साझा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mithilesh kumar

लेखक के बारे में

By Mithilesh kumar

Mithilesh kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन