Video: पीएम मोदी के नाम पर हवन, पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद पटना में गूंजा जयकारा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 May 2025 12:10 PM

Operation Sindoor: पाकिस्तान को करारा जवाब देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी कार्रवाई के समर्थन में पटना में हवन-पूजन का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने मंदिरों में एकत्र होकर देश की सुरक्षा और मोदी के साहसिक नेतृत्व के लिए प्रार्थना की.
Operation Sindoor: पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यवाही और भारत की जवाबी कार्रवाई से उत्साहित होकर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया. पाकिस्तान की ओर से हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा की गई कार्रवाई से लोगों में जोश और गर्व की भावना है. इसी खुशी में राजधानी के कई मंदिरों में भक्तजन एकत्र होकर नरेंद्र मोदी के नाम पर हवन कर रहे हैं.
श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा भारत की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है और जब भी देश पर संकट आया, उन्होंने कड़ा और निर्णायक कदम उठाया. लोगों ने हवन में आहुतियां देते हुए भगवान से प्रार्थना की कि मोदी यूं ही देश के दुश्मनों को करारा जवाब देते रहें और भारत की रक्षा में हमेशा अडिग रहें.
भारतीय सेवा संस्था ने किया हवन पूजन का आयोजन
हवन पूजन का आयोजन भारतीय सेवा संस्था की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं और युवाओं ने भाग लिया. श्रद्धालुओं ने कहा कि यह हवन केवल प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में नहीं, बल्कि भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियों की सफलता के लिए भी है.
भारत अब चुप बैठने वाला देश नहीं…
लोगों ने कामना की कि भारत का हर ऑपरेशन सफल हो, और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब मिले. एक श्रद्धालु ने कहा, “मोदी जी ने यह साबित किया है कि भारत अब चुप बैठने वाला देश नहीं, बल्कि आतंक का डटकर मुकाबला करने वाला राष्ट्र है.”
मोदी तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं…
पूरे आयोजन के दौरान “भारत माता की जय” और “मोदी तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा. आयोजकों ने बताया कि इस तरह के हवन पूजन आगे भी जारी रहेंगे ताकि देश के वीरों को मनोबल मिलता रहे.
Also Read: आज सब आए हैं, कल कितने लोग याद रखेंगे?… जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए JCO सुजीत की पत्नी ने क्या कहा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए