सुपर लीग-सिनीयर वर्ग : पीयूष के बाद हर्ष और आकाश की नाबाद शतकीय पारी

Updated at : 17 Jun 2024 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
सुपर लीग-सिनीयर वर्ग : पीयूष के बाद हर्ष और आकाश की नाबाद शतकीय पारी

नीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेली जा रही सीनियर वर्ग सुपर लीग के तीन दिवसीय मैच के दूसरे दिन पटना की टीम हर्ष और आकाश की नाबाद शतकीय पारी के बदौलत पहली पारी में तीन विकेट पर 579 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी.

विज्ञापन

पटना. स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेली जा रही सीनियर वर्ग सुपर लीग के तीन दिवसीय मैच के दूसरे दिन पटना की टीम हर्ष और आकाश की नाबाद शतकीय पारी के बदौलत पहली पारी में तीन विकेट पर 579 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मुजफ्फरपुर की टीम चार विकेट पर 122 रन बना लिये. पटना की टीम पहले दिन के स्कोर तीन विकेट पर 368 रन से आगे खेलना प्रारंभ किया और पारी की घोषणा तक कोई भी खिलाड़ी आउट नहीं हुआ. हर्ष राज 157 रन (10 चौके और सात छक्के) और आकाश राज 100 रन (सात चौके और एक छक्का) बनाकर नाबाद रहे. जवाब में उतरी मुजफ्फरपुर की टीम के विकेट एक अंतराल पर गिरते रहे. मुजफ्फरपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए चंद्र प्रकाश 10 रन, शिवम कुमार 4 रन, अदित्य कुमार 5 रन और विकाश रंजन 20 रन बनकर आउट हुए. सलामी बल्लेबाज अंकित कुमार सिंह 44 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. दूसरे दिन के खेल की समाप्ति पर अतुल्य प्रियंकर 9 रन तथा अभिनव आलोक 7 रन बनाकर नाबाद रहे. पटना की ओर से अभिनव ने तीन विकेट लिये. सूरज को एक विकेट मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन