अतिथि प्राध्यापकों को स्थायी करने की मांग को लेकर दिया धरना

Updated at : 06 Mar 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
अतिथि प्राध्यापकों को स्थायी करने की मांग को लेकर दिया धरना

बिहार के 12 विश्वविद्यालयों के अतिथि प्राध्यापक अपनी सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल पर बैठे

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ ने गुरुवार को धरना दिया. बिहार के 12 विश्वविद्यालयों के अतिथि प्राध्यापक अपनी सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल पर बैठे. ये अतिथि प्राध्यापक पिछले कई वर्षों से प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं. संघ की प्रमुख मांग है कि सरकार इनकी सेवा को 65 वर्ष की आयु तक नियमित करने की घोषणा करे. धरना को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि अतिथि प्राध्यापकों की वर्षों की सेवा की अनदेखी करना न्यायसंगत नहीं है. सरकार को शीघ्र ही इनकी सेवा के नियमितीकरण व स्थायित्व पर ठोस निर्णय लेना चाहिए. इससे उच्च शिक्षा में निरंतरता व गुणवत्ता बनी रहे. एमएलसी डॉ बीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि बिहार में पहले भी अस्थायी सहायक प्राध्यापकों की सेवा नियमित की जा चुकी है. वहीं बिहार सरकार को अतिथि सहायक प्राध्यापकों की सेवा भी नियमित करनी चाहिए. वहीं इस मौके पर विधायक डॉ संदीप सौरभ ने धरने का समर्थन करते हुए कहा कि अतिथि सहायक प्राध्यापकों के नियमितीकरण के संघर्ष के साथ हूं और आपकी समस्या सदन में इस बार भी उठाऊंगा. इस मौके पर डॉ सतीश कुमार दास, डॉ आनंद आजाद,डॉ ललित किशोर,डॉ हरिमोहन कुमार, डॉ आदित्य आनन्द, डॉ बच्चा कुमार रजक, डॉ मुकेश कुमार निराला, विद्यानंद विधाता व अन्य लोग भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन