BPSC Protest: नोटिस मिलने के बाद बदला गुरु रहमान का सुर, बोले- 'मैं पेपर लीक का आरोप नहीं लगा रहा'
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Dec 2024 3:56 PM
शिक्षक गुरु रहमान
BPSC Student Protest: बीपीएससी अभ्यर्थियों के धरने में शामिल होने से गुरु रहमान को मना कर दिया गया है. उन्हें पुलिस ने एक नोटिस भेज थाने में पेश होने को कहा था.
BPSC Student Protest: पटना पुलिस ने शिक्षक गुरु रहमान को नोटिस भेजा था. उन्हें थाने में आकर पेपर लीक संबंधित सबूत पेश करने को कहा गया था. इसके बाद वो गर्दनीबाग थाने में पहुंचे थे. यहां पूछताछ दौरान उन्होंने कहा कि मैं पेपर लीक का आरोप नहीं लगा रहा हूं और न यह कह रहा हूं कि परीक्षा में धांधली हुई है. मामला बीपीएससी परीक्षा पेपर लीक से जुड़ा है. गुरु रहमान को आज गर्दनीबाग थाना में बुलाया गया था और कहा गया था कि अगर उनके पास पेपर लीक होने के कोई सबूत हैं, तो उन्हें वह सबूत लेकर आना होगा. अगर वे नहीं आते हैं या उनके पास कोई सबूत नहीं होता है, तो यह माना जाएगा कि वे सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. नोटिस में यह भी कहा गया है कि यदि गुरु रहमान नहीं आते या उनके पास कोई सबूत नहीं होता, तो उनके खिलाफ बिहार में राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है.
26 दिसंबर को क्या बोले थे गुरु रहमान
26 दिसंबर को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे थे. इसी बीच, छात्रों के प्रदर्शन में साथ देने चर्चित शिक्षक गुरु रहमान भी पहुंचे. गुरु रहमान ने प्रदर्शनकारी छात्रों का हौसला बढ़ाया था. उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा था कि पुनर्परीक्षा के अलावा कोई दूसरी मांग नहीं है. अब सब छात्र और शिक्षक एक हो गए हैं. उन्होंने पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा था कि पुलिस ने जिस तरीके से लड़कियों को पीटा है, वह गलत है और उसकी जांच होनी चाहिए.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
जानें मामला
13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेश की राजधानी पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद सैकड़ों उम्मीदवारों ने विरोध दर्ज कराने के लिए परीक्षा का बहिष्कार भी किया था. इसके बाद बीपीएससी ने बापू परीक्षा परिसर में फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया. दूसरी तरफ छात्र पूरी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठ गए थे.
इसे भी पढ़ें: लालू यादव ने BPSC अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को बताया गलत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










