बिहार में बेटियां नहीं, दानव सुरक्षित हैं! 2 साल की बच्ची से दरिंदगी पर दहाड़े तेजस्वी, बोले- ‘आपातकालीन परिस्थिति’
Gopalganj 2 Year Old Girl Rape Case : गोपालगंज में 2 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी पर तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने बिहार की कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इस स्थिति को आपातकाल परिस्थिति करार दिया है.
खबर में खास
Gopalganj 2 Year Old Girl Rape Case : पटना/गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने न केवल इंसानियत को शर्मसार कर दिया है, बल्कि सूबे की कानून-व्यवस्था पर भी गहरा सवालिया निशान लगा दिया है. महज डेढ़ से दो साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इसे राज्य के लिए ‘आपातकालीन परिस्थिति’ करार दिया है.
मदमस्त सरकार, खौफ में बिहार : तेजस्वी यादव
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ (X) से सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सत्ता पक्ष पर सीधा निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा कि NDA राज में अपराधी बेलगाम हैं. मासूम बच्चियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं. तेजस्वी सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी भड़ास निकालते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की. उन्होंने लिखा, सत्ता संरक्षित प्रतिदिन होने वाली ये आपराधिक घटनाएं असहनीय, पीड़ादायक और डरावनी हैं. मशीनरी के दम पर जीत दर्ज करने वाली मदमस्त सरकार आखिर कब जागेगी?
तेजस्वी के 3 अटैकिंग प्वाइंट
- सरकार को चेतावनी : तेजस्वी ने बिहार सरकार के मंत्रियों को बड़बोला बताया है. उन्होंने कहा कि बड़बोले मंत्री केवल विपक्ष पर हमला करते हैं. उन्होंने इन नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि ऐसे नेता बयान देने की बजाय अपने काम पर ध्यान देते तो बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था पर अच्छी होती उन्होंने बयान से ज्यादा मंत्रियों को काम करने की नसीहत दी है.
- आपातकाल जैसे हालात : तेजस्वी यादव ने मौजूदा बिहार की कानून व्यवस्था की तुलना ‘इमरजेंसी’ से की है. उन्होंने कहा कि बेटियों की जान बचाना अब सरकार की प्राथमिकता में ही नहीं है.
- अपराधी दानवों का संहार : नेता प्रतिपक्ष ने अपनी बात कहने के लिए एक्स पर चुटीले अंदाज में कविता के लहजे में सरकार को ललकारा है. उन्होंने कहा, संभलो तंत्र से जीती सरकार, करो अपराधी दानवों का संहार, बचाओ बेटियों की जान.
क्यों तेजस्वी ने किया तीखा पोस्ट ?
बिहार में बच्चियों और महिलाओं के साथ लगातार जघन्य घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. ताजा मामला गोपालगंज का है. जहां दो साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है. इस घटना के बाद बिहार में असंतोष का भाव है. स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. जानकारी के अनुसार, के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. लोग आरोपियों के लिए ‘ऑन द स्पॉट’ न्याय की मांग कर रहे हैं. विपक्ष का आरोप है कि प्रशासन अपराधियों को सजा दिलाने के बजाय आंकड़ों को छुपाने में जुटा रहता है.
नीतीश-सम्राट की जोड़ी पर बढ़ा दबाव
नीट छात्रा की मौत मामले के बाद अब गोपालगंज की दरिंदगी ने ‘डबल इंजन’ सरकार को कठघड़े में खड़ा कर दिया है. एक तरफ जहां डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पुलिस को सख्त चेतावनी दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और है. तेजस्वी यादव ने इस पोस्ट के जरिए यह स्पष्ट कर दिया है कि आरजेडी अब इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Keshav Suman Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










