पीडब्ल्यूसी में जून से छात्राएं करेंगी सिविल सर्विसेस की तैयारी

Author Juhi smita
Updated:
विज्ञापन
पीडब्ल्यूसी में जून से छात्राएं करेंगी सिविल सर्विसेस की तैयारी

पटना वीमेंस कॉलेज में जहां एक ओर दिशा क्लब की ओर से छात्राओं को नेट की तैयारी करायी जा रही है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज में जहां एक ओर दिशा क्लब की ओर से छात्राओं को नेट की तैयारी करायी जा रही है. वहीं इस साल से क्लब की ओर से छात्राओं को सिविल सर्विसेस के लिए तैयारी करवायी जायेगी. इस पहल की शुरुआत इसलिए हो रही है क्योंकि नैक की टीम जब कॉलेज आयी थी तो उनकी ओर से सुझाव दिया गया था, जिसके बाद कॉलेज ने इसके लिए टीचर्स के साथ मीटिंग की. मीटिंग के बाद तैयारी कराने का निर्णय लिया गया. इसके लिए सभी विषयों की छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप परीक्षा इसी महीने ली गयी है. इसमें कुल 351 छात्राओं ने भाग लिया है. कुल 100 सीटों के लिए छात्राओं का चयन उनके रैंक के अनुसार किया गया है. एक छात्रा को सौ प्रतिशत स्कॉलरशिप मिली जबकि टॉप 50 छात्राओं को 15 प्रतिशत का स्कॉलरशिप प्रदान किया जायेगा. क्लब की अध्यक्ष अमृता प्रकाश ने बताया कि यह तैयारी दो साल की होगी जिसकी कक्षाएं दो घंटे की होगी. वहीं छात्राओं को इसके लिए कुछ राशि देनी होगी जिसे जल्द तय किया जायेगा. वहीं कोचिंग संस्थान एएलएस एकेडमी के साथ तैयारी करवाने को लेकर बात की जा रही है. मई में छात्राओं को नामांकन से पहले अभिभावकों और छात्राओं की काउंसेलिंग होगी. उम्मीद है की नये सत्र से इनकी कक्षाएं शुरू होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Juhi Smita

लेखक के बारे में

By Juhi Smita

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन