जेडी वीमेंस कॉलेज में छात्राओं को करायी जा रही नेट की तैयारी

Author Juhi smita
Updated:
विज्ञापन
जेडी वीमेंस कॉलेज में छात्राओं को करायी जा रही नेट की तैयारी

जेडी वीमेंस क��लेज में आइक्यूएसी और एलुमनी एसोसिएसन के संयुक्त सहयोग से छात्राओं को यूजीसी नेट की तैयारी करायी जाती है. इसकी शुरुआत साल 2023 में हुई थी

विज्ञापन

संवाददाता,पटना जेडी वीमेंस कॉलेज में आइक्यूएसी और एलुमनी एसोसिएसन के संयुक्त सहयोग से छात्राओं को यूजीसी नेट की तैयारी करायी जाती है. इसकी शुरुआत साल 2023 में हुई थी. आइक्यूएसी की कोऑर्डिनेटर डॉ मालिनी वर्मा ने बताया कि इस बार भी 18 मार्च से शिक्षण वर्ग संचालित किया जा रहा है. इसमें छात्राओं को पहले पेपर की तैयारी करायी जा रही है, जिसमें कुल दस यूनिट हैं. कॉलेज के नेट क्वालिफाइड और एडहॉक टीचर्स की ओर से छात्राओं को तैयारी करायी जा रही है. इसमें कुल दस टीचर्स शामिल हैं. इस बार तीस से ज्यादा छात्राएं तैयारी में भाग ले रही हैं. इनकी कक्षाएं रोजाना दोपहर 2:15 बजे से लेकर 3:15 तक होती है. कॉलेज में छुट्टियां होने पर बीच-बीच में एक्सट्रा क्लासेज भी होती हैं. जल्द उनका सिलेबस खत्म हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Juhi Smita

लेखक के बारे में

By Juhi Smita

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन