कैंपस : पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने तंबाकू से दूर रहने का दिया संदेश
Updated at : 29 Jun 2024 8:14 PM (IST)
विज्ञापन

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गर्दनीबाग स्थित राजकीय आदर्श कन्या मध्य विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गर्दनीबाग स्थित राजकीय आदर्श कन्या मध्य विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर छात्राओं ने पेंटिंग तैयार कर तंबाकू से दूर रहने का संदेश दिया. प्रतियोगिता में कक्षा छह, सात, आठ के 30 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान श्रेया श्रेशी, दूसरा स्थान ईशा भारती और तीसरा स्थान नंदनी कुमारी ने प्राप्त किया. यह कार्यक्रम जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग, एनसीडी सेल, डीएचएस की ओर से आयोजित किया गया था. मौके पर डॉ रजनीश चौधरी, राजेश कुमार, दीपक कुमार, विद्यालय की प्राचार्य क्रिस्टीना दयामनी कश्यप, शिक्षक राकेश रंजन, सुनीता कुमारी और योगेंद्र कुमार मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




