ePaper

सभी संस्कृत विद्यालयों में आज मनायी जायेगी गीता जयंती

Updated at : 30 Nov 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
सभी संस्कृत विद्यालयों में आज मनायी जायेगी गीता जयंती

इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों की सहभागिता के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

विज्ञापन

– बोर्ड ने आदेश किया निर्गत

-बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के निर्देश पर एक दिसंबर को सभी संस्कृत विद्यालयों में गीता जयंती मनायी जायेगी. संवाददाता, पटना

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अधीन संचालित सभी संस्कृत विद्यालयों में एक दिसंबर को गीता जयंती मनायी जायेगी. इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों की सहभागिता के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने इस संबंध में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि गीता जयंती भारतीय ज्ञान-परंपरा, अध्यात्म और नैतिक मूल्यों का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे संस्कृत संस्थानों में विशेष रूप से मनाया जाना चाहिए.

गीता श्लोक-पारायण व व्याख्यान का होगा आयोजन

निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में इस दिन भगवद्गीता के चयनित श्लोकों का सामूहिक पारायण कराया जायेगा. छात्र–छात्राएं, आचार्य और कर्मचारी मिलकर गीता अध्यायों का पाठ करेंगे. इसके साथ ही गीता के दार्शनिक, नैतिक और जीवनोपयोगी संदेशों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान भी आयोजित किया जायेगा, जिसमें कर्मयोग, ज्ञानयोग, भक्तियोग जैसे सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला जायेगा.

नयी पीढ़ी में संस्कृत और भारतीय चिंतन के प्रति जागरूकता

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक जीवन-दर्शन और मार्गदर्शन देने वाला अद्वितीय ग्रंथ है. विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने से विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों के प्रति रुचि बढ़ती है. उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि कार्यक्रम शालीन, शैक्षणिक और प्रेरणादायक हो तथा अधिक से अधिक छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित की जाये. कार्यक्रम के प्रतिवेदन एवं फोटो बोर्ड को भेजने का भी निर्देश दिया गया है. साथ ही गीता पारायण कार्यक्रम को विभिन्न सोशल मीडिया साइड पर भी प्रसारित करना होगा. बोर्ड ने विद्यालयों को कार्यक्रम आयोजन के लिए रूपरेखा भी भेजी है, जिसमें गीता श्लोक-पारायण, गीता महिमा पर व्याख्यान, छात्र भाषण प्रतियोगिता व गीता आधारित प्रश्नोत्तरी शामिल करने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन