डॉ एबी प्रसाद मेमोरियल टेनिस टूर्नामेंट में बिहार की गौरी ने निलकर को हराया

Published by : DHARMNATH PRASAD Updated At : 10 Jun 2025 12:26 AM

विज्ञापन

पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित टेनिस कोर्ट पर 4वें डॉ एबी प्रसाद मेमोरियल वीमेंस टेनिस टूर्नामेंट का आगाज हुआ. इस प्रतियोगिता में तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, असम, गोवा, हरियाणा, तमिलनाडु और दिल्ली की खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं.

विज्ञापन

पटना. पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित टेनिस कोर्ट पर 4वें डॉ एबी प्रसाद मेमोरियल वीमेंस टेनिस टूर्नामेंट का आगाज हुआ. इस प्रतियोगिता में तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, असम, गोवा, हरियाणा, तमिलनाडु और दिल्ली की खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं. सोमवार को पहले राउंड में 16 मैच खेले गये. बिहार की गौरी अंशु ने सिया संदीप निलकर को 6-4, 6-4 से पराजित किया. युबरानी बनर्जी (प बंगाल) ने आरुषि रावल को हराया. सोहनी संजय (ओडिशा) ने सायशा टंडिया (गुजरात) को, वेनेला रेड्डी (तेलंगाना) ने प्रीति उज्जिनी को, अदिति त्यागी (दिल्ली) ने अर्शियाना खन्ना (यूपी) को, तेजस्वी डबास (दिल्ली) ने गोगुलामंदा (तेलंगाना) को, ददिपिया येदुला (तेलंगाना) ने निकिता सोम (यूपी) को, शगुन कुमारी (यूपी) ने परी सिंह (बिहार) को, दिशा (कर्नाटक) ने स्निग्धा (असम) को, मानशी सिंह (दिल्ली) ने एएमयू मोरे (हरियाणा) को हरा कर अगले राउंड में प्रवेश किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHARMNATH PRASAD

लेखक के बारे में

By DHARMNATH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन