पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में जीएसी की लगातार पांचवीं जीत

Published at :14 Apr 2024 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में जीएसी की लगातार पांचवीं जीत

गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब (जीएसी) ने अपना विजय क्रम जारी रखते हुए पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की़

विज्ञापन

पटना़ गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब (जीएसी) ने अपना विजय क्रम जारी रखते हुए पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की़ पूल ए में खेल रही जीएसी की टीम ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में अभिषेक कुमार के नाबाद 102 रन की मदद से शर्मा स्पोर्टिंग क्लब को 6 विकेट से पराजित किया़ संपतचक ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में शर्मा स्पोर्टिंग ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया़ पहले बैटिंग करते हुए शर्मा स्पोर्टिंग ने रिषि कुमार (68 रन) और गोविंद कुमार (नाबाद 44 रन) की शानदार बैटिंग के दम पर 35 ओवर में सात विकेट खोकर 205 रन बनाये़ जवाब में जीएसी ने अभिषेक कुमार के नाबाद 102 रन की मदद से 26.2 ओवर में चार विकेट पर 206 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया़ रिषभ राज ने 31, अनमोल कुमार बोनी ने 35 रन बनाये़ विजेता टीम के रिषभ राज (31 रन और दो विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया़ संक्षिप्त स्कोर : शर्मा स्पोर्टिंग – 35 ओवर में सात विकेट पर 205 रन, आर्यवीर कुशवाहा 17, रिषि कुमार 68, दिलीप कुमार 33, गोविंद कुमार नाबाद 44, अतिरिक्त 29, रिषभ राज 2/26, सम्राट सन्नी 1/49, अनमोल कुमार बोनी 1/18 जीएसी – 26.2 ओवर में चार विकेट पर 206 रन, अनमोल कुमार बोनी 35, अभिषेक कुमार नाबाद 102, रिषभ राज 31, आयुष शर्मा 21, अतिरिक्त 11, गौरव राज 1/29, मोहम्मद यासिन 2/30, प्रणव कुमार 1/20़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन