राज्य के सभी जिलों में जल्द ही एफएसएल कार्यालय खुलेंगे

Updated:
विज्ञापन
राज्य के सभी जिलों में जल्द ही एफएसएल कार्यालय खुलेंगे

राज्य के सभी जिलों में जल्द ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) कार्यालय की स्थापना की जायेगी. सभी जिलों में कम से कम एक कार्यालय स्थापित करने की योजना है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना राज्य के सभी जिलों में जल्द ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) कार्यालय की स्थापना की जायेगी. सभी जिलों में कम से कम एक कार्यालय स्थापित करने की योजना है. वर्तमान में पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, राजगीर और पूर्णिया में एफएसएल कार्यालय या चलंत विधि विज्ञान इकाई कार्यरत हैं. इनके अतिरिक्त बचे हुए सभी जिलों में इसकी स्थापना करने के लिए पुलिस महकमा के सीआइडी विंग की तरफ से कवायद तेज कर दी गयी है. इसके साथ ही सभी कार्यालयों में कम से कम एक-एक एफएसएल मोबाइल वाहन की भी तैनाती की जायेगी. वर्तमान में ऐसे मोबाइल वाहनों की संख्या 17 है, जिनकी तैनाती पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 13 अलग-अलग जिलों में है. वैन की संख्या बढ़ाने पर खास फोकस : सीआइडी के स्तर पर एफएसएल वैन की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गयी है, ताकि आने वाले समय में सभी जिलों में कम से कम एक मोबाइल वैन की प्रतिनियुक्ति कर दी जाए. फिलहाल 34 ऐसे वैन की खरीद की प्रक्रिया जारी है, जिसके इस वर्ष अक्तूबर तक पूरी हो जाने की संभावना है. अक्तूबर के बाद इन वैन की संख्या 51 हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन