ePaper

मिलने लगा कक्षा एक से आठ वीं तक के विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तक

Updated at : 28 Apr 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
मिलने लगा कक्षा एक से आठ वीं तक के विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तक

मिलने लगा कक्षा एक से आठ वीं तक के विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तक

विज्ञापन

संवाददाता,पटना

बिहार के कक्षा एक से आठ वीं तक के सभी सरकारी विद्यालयों में नये शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एक करोड़ ग्यारह लाख से अधिक विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें बांटने का अभियान सोमवार 28 अप्रैल से शुरू हो गया है. यह अभियान दो मई तक चलेगा. ये किताबें निशुल्क बांटी जा रही हैं. इस संदर्भ में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) डॉ एस सिद्धार्थ ने सोमवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं.

एसीएस डॉ सिद्धार्थ के निर्देशानुसार पाठ्यपुस्तक प्रकाशन निगम ने विद्यालयों को कक्षा 1 से लेकर 8 वीं तक की आवश्यक पाठ्यपुस्तकें पहुंची दी गई हैं. किताबें बांटने सभी विद्यालयों में एक व्यवस्थित वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसमें विद्यार्थियों के अभिभावकों, माता-पिता और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी बुलाने को कहा गया है.

वितरण कार्यक्रम का अलग से दस्तावेजीकरण किया जायेगा. जिला स्तर पर समारोह की स्वच्छ और सुंदर तस्वीरें इकठ्ठा करने को कहा गया है. कहा है कि प्रतिदिन की किताब वितरण की रिपोर्ट जिला स्तर पर इकठ्ठा करके टेक्स्टबुक कार्यालय को शाम 5 बजे तक भेजा जाये. एसीएस ने पाठ्यपुस्तकों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के आदेश दिये हैं. इस संदर्भ में स्कूलों से कहा गया है कि अगर पुस्तक गुणवत्ता के मानक के अनुरूप न हो तो इसकी तत्काल सूचना जिला मुख्यालय और बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड, पभेजी जाए, ताकि इस संदर्भ में उचित कदम उठाये जा सकें.

——विशेष तथ्य ———

– इन पाठ्य पुस्तकों के साथ बच्चों को मुफ्त डायरी भी दी जा रही है.

– कक्षा एक से पांच वीं तक की किताबें एससीइआरटी पाठ्यक्रमों पर प्रकाशित हैं.

– कक्षा छह से आठ वीं तक की किताबें एनसीइआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mithilesh kumar

लेखक के बारे में

By Mithilesh kumar

Mithilesh kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन