ePaper

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख की ठगी

Updated at : 12 Jul 2025 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख की ठगी

आर ब्लॉक इलाके में रहने वाले राजीव कुमार से रेलवे में नौकरी के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना आर ब्लॉक इलाके में रहने वाले राजीव कुमार से रेलवे में नौकरी के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में राजीव कुमार के बयान पर एयरपोर्ट थाने में प्रयागराज में पदस्थापित एक रेलवे कर्मी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है. राजीव कुमार ने पुलिस को बताया है कि उसकी जान-पहचान रेलवे के एक कर्मी से थी. वह उस समय उसके साथ ही थर्ड पार्टी के तहत काम करता था. इसी दौरान उसने रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा दिया और 10 लाख रुपये की मांग की. लेकिन रकम बड़ी होने के कारण देने में असमर्थता जतायी तो उसने कहा कि उसके पास जितना है, वह दे दे. इसके बाद तीन-चार बार में उसे छह लाख रुपये दे दिया. लेकिन न तो नौकरी लगी और न ही उसके पैसे वापस हुए. इधर, एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. राजीव फिलहाल एक सरकारी विभाग में काम कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन