ePaper

चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एनक्यूएएस से किये गये प्रमाणित

Updated at : 08 Sep 2025 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एनक्यूएएस से किये गये प्रमाणित

राज्य के चार प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों को राज्य स्तरीय एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेश) प्रदान किया गया है.

विज्ञापन

पटना. राज्य के चार प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों को राज्य स्तरीय एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेश) प्रदान किया गया है. इनमें बक्सर का पीएचसी सिमरी, गया का पीएचसी इमामगंज, वैशाली का पीएचसी गोरौल और खगड़िया का परबत्ता शामिल हैं. राज्य स्तरीय सर्टिफिकेशन मिलने के बाद ये सभी पीएचसी सक्षम पोर्टल के माध्यम से प्रक्रियानुसार नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए आवेदन देंगे. राज्य स्तरीय असेसमेंट में सबसे ज्यादा 90.46 अंक पीएचसी इमामगंज को दिये गये हैं. राज्य में वर्ष 2025-26 के अंत तक 50 प्रतिशत स्वास्थ्य संस्थानों को एनक्यूएएस का सर्टिफिकेशन प्राप्त करने का लक्ष्य है. एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध कई सेवाओं की जांच की जाती है. यह जांच दो स्तर पर इंटरनल और एक्सटर्नल होती है. मूल्यांकन में जिन सेवाओं की जांच की जाती हैं, उनमें सर्विस प्रोविजन, क्लीनिकल सर्विस, इंफेक्शन कंट्रोल, क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम, पेशेंट राइट्स सहित अन्य सेवाएं शामिल हैं. इन सभी सेवाओं में एक निर्धारित अंक स्वास्थ्य संस्थानों को हासिल करने के साथ इसे सस्टेन भी करना होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन