पटना की सड़कें पार करने में अब नहीं होगी परेशानी, जल्द तैयार होगा राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास फुटओवर ब्रिज

वर्तमान में राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास बने रेलवे पुल से राजेंद्र नगर की तरफ से आने वाले कंकड़बाग की ओर आते हैं. वहां सड़क पार करने में लोगों को काफी दिक्कत होती है. वाहनों के आवाजाही से जाम की समस्या रहती है. साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास कंकड़बाग पुराने बायपास को पार करने में परेशानी नहीं होगी. अगले साल फरवरी से फुट ओवर ब्रिज से लोग बिना कठिनाई के पार कर पायेंगे. बिहार राज्य पथ विकास निगम की ओर से बनाये जा रहे फुट ओवर ब्रिज से लोगों को सुविधा मिलेगी. फुट ओवर ब्रिज को पास ही में बने रेलवे पुल से जोड़ा जायेगा. वर्तमान में राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास बने रेलवे पुल से राजेंद्र नगर की तरफ से आने वाले कंकड़बाग की ओर आते हैं. वहां सड़क पार करने में लोगों को काफी दिक्कत होती है. वाहनों के आवाजाही से जाम की समस्या रहती है. साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
सब्जी मंडी से आगे उतरेगा फुट ओवर ब्रिज
राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास पुराने बाइपास पार कर आगे लगनेवाले सब्जी मंडी से फुट ओवर ब्रिज तैयार हो रहा है. इसके लिए लोहे का पायलिंग हो गया है. रेल लाइन के किनारे तक पायलिंग का काम कंपलीट है. अब उस पर फेब्रिकेशन चढ़ाने का काम बाकी है. बीएसआरडीसी के सूत्र ने बताया कि स्ट्रक्चर तैयार करने के लिए स्टील का चदरा आया है. निर्माण करने वाली एजेंसी के कारीगर भी पहुंच चुके हैं. अब स्ट्रक्चर तैयार करने का काम शुरू होगा.
रेलवे पुल से जुड़ेगा
राजेंद्र नगर की ओर से कंकड़बाग आने के लिए स्टेशन के पास रेलवे की ओर से फुट ओवर ब्रिज पहले से बना है. सब्जी मंडी के पास से बन रहे लगभग 200 मीटर फुट ओवर ब्रिज को रेलवे के पुल से जोड़ा जायेगा. इसके लिए रेल लाइन के किनारे तक लोहे का पायलिंग हो चुका है.
Also Read: Video : डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किया वाल्मीकि नगर का दौरा, जंगल सफारी का लिया जायजा
सड़क पार करने में होगी सुविधा
फुट ओवर ब्रिज के बनने से लोगों को सड़क पार करने में सुविधा होगी. राजेंद्र नगर की ओर से आनेवाले सीधे सब्जी मंडी के पास उतरेंगे. इससे सड़क पार करने के दौरान होनेवाली जाम की समस्या नहीं होगी. साथ ही दुर्घटना से भी लोग बचेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




