ePaper

Bihar Pacs: नालंदा में पैक्स चुनाव जीतते ही अध्यक्ष को मारी गोली, रिजल्ट के बाद घर लौटने पर हुआ हमला

Updated at : 28 Nov 2024 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news|

सांकेतिक फोटो

Bihar Pacs Election: बिहार के नालंदा में पैक्स चुनाव जीतते ही अध्यक्ष को गोली मार दी गयी. पैक्स अध्यक्ष को घर में घुसकर बदमाशों ने बुरी तरह पीटा भी है.

विज्ञापन

बिहार में पैक्स चुनाव के पहले चरण का परिणाम आने के साथ ही चुनावी रंजिश में जानलेवा हमले शुरू हो गए हैं. नालंदा में चुनाव जीतने के ठीक बाद नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया. इस हमले में पैक्स अध्यक्ष बाल-बाल बच गए लेकिन इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया है. जख्मी बिहारशरीफ प्रखंड के मैघी नगमा पैक्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव चरण विजय हैं. वहीं दूसरी घटना तेलमर थाना क्षेत्र की है जहां चुनावी रंजिश में गोलीबारी हुई जिसमें दो युवक जख्मी हो गए हैं.

पैक्स अध्यक्ष चुनाव जीतकर घर आए, बदमाशों ने मार दी गोली

बिहारशरीफ प्रखंड के मैघी नगमा पैक्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव चरण विजय को अपराधियों ने गोली मार दी. आनन-फानन में उन्हें जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. बुधवार की देर शाम की यह घटना है. जख्मी पैक्स अध्यक्ष की पत्नी सरस्वती देवी ने बताया कि जब पैक्स चुनाव में उनके पति को जीत मिली तो रिजल्ट घोषित होने के बाद वो खुशी-खुशी अपने घर लौटे. इसी दौरान हथियार से लैस करीब 50 बदमाश उनके घर में आ गए और मारपीट करने के बाद उनके पति को गोली मार दी.

ALSO READ: Video: भागलपुर में शिमला जैसा नजारा देखिए, गांव से लेकर शहर तक कोहरे की चादर में लिपटा रहा

हरनौत में दो युवकों को चुनाव से ठीक पहले मारी गोली

जिले के हरनौत प्रखंड के तेलमर थाना क्षेत्र में एक और घटना घटी. जब नूरनगर गांव में पैक्स चुनाव के एक दिन पहले मंगलवार को गोलीबारी हुई. इस घटना में दो युवक जख्मी हो गए. घायलों की पहचान तेलमर के राकेश कुमार और रौशन कुमार के रूप में की गयी है. इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रौशन कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीएमसीएच पटना रेफर किया गया.

खेत में पटवन के दौरान मारी गोली

बताया जा रहा है कि दोनों युवक खेत में पटवन कर रहे थे उसी दौरान राम नारायण प्रसाद के बेटे मुन्ना सिंह ने उसपर गोली चला दी.रामनारायण चार बार से पैक्स चुनाव जीतते आ रहे हैं. घायल राकेश ने कहा कि पैक्स चुनाव को लेकर गोली मारी गयी. ताकि वो लोग डर से आरोपित के पक्ष में वोट करें. इधर, तेलमर थानाध्यक्ष ने चुनावी रंजिश से इंकार किया और पूर्व का विवाद बताया. मामला दर्ज करके पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर केस दर्ज किया गया.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन