ePaper

पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग

Updated at : 24 May 2025 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग

थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव में शनिवार की रात पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनातनी का माहौल कायम हो गया.

विज्ञापन

मनेर. थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव में शनिवार की रात पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनातनी का माहौल कायम हो गया. इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से रोड़ेबाजी के साथ ही एक दर्जन राउंड हवाई फायरिंग हुई. इससे गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है. बताया जाता है कि ब्यापुर गांव में शनिवार की रात पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच अचानक झड़प हो गयी. इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से रोड़ेबाजी के साथ ही करीब एक दर्जन राउंड हवाई फायरिंग हुई. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मनेर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर झड़प हुई है. जब की गोलीबारी के मामले की बात से इनकार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन