Bihar News: नालंदा की सड़क पर धू-धू कर जलने लगी चलती स्कॉर्पियो, मची सनसनी, सुरक्षित बाहर निकला चालक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2021 4:46 PM
बिहार के नालंदा में बीच सड़क पर एक चलती स्कॉर्पियो की इंजन में आग पकड़ लिया. देखते ही देखते आग की लपटों ने गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. गाड़ी का चालक सुरक्षित बाहर निकला आया लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है.
बिहार के नालंदा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक चलती स्कॉर्पियो में आग लग गई . बीच सड़क पर धू-धू कर जलती गाड़ी को देख इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन सफल नहीं हो सके.
नालंदा के छबिलपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के पास बीच सड़क पर एक स्कॉर्पियो से आग की लपटें बाहर आना शुरू कर दी. इंजन में आग लगने के बाद इसने पूरी गाड़ी को अपने चपेट में ले लिया. गाड़ी का चालक बाहर निकलर भागने में सफल रहा वहीं तमाम कोशिशों के बाद भी गाड़ी को आग की चपेट में जाने से नहीं बचाया जा सका.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कॉर्पियो इस्लामपुर से राजगीर की ओर जा रही थी. इस दौरान बीच में ही गाड़ी का टायर पंचर हो गया. आस-पास कोई पंचर बनाने वाले मैकेनिक के नहीं मिलने के कारण ड्राइवर उसी हालत में गाड़ी पंक्चर चक्के की गाड़ी को लेकर निकल गया. इसी दौरान घर्षण के कारण चक्के में आग पकड़ लिया और फिर इसकी लपटें तेज होनी शुरू हुई.
बताया जा रहा है कि आग ने गाड़ी को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया. हालात खराब होता देख ड्राइवर गाड़ी से बाहर निकल भागा. वहीं स्थानीय लोगों ने जब गाड़ी को जलते देखा तो बर्तन में पानी लेकर दौड़े. लेकिन आग की लपटें इतनी तेज हो चुकी थी कि बुझने का नाम नहीं ले रही थी.
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन की मदद से आग पर काबू पाया गया. वहीं गाड़ी के नंबर से वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है. वाहन चालक मौके से फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










