तटबंधों पर अतिक्रमण करने वालों पर होगी एफआइआर

Updated:
विज्ञापन
तटबंधों पर अतिक्रमण करने वालों पर होगी एफआइआर

राज्य के जल संसाधनों की सुरक्षा और तटबंधों की संरचनात्मक अखंडत��� बनाये रखने के लिए जल संसाधन विभाग प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन

पटना. राज्य के जल संसाधनों की सुरक्षा और तटबंधों की संरचनात्मक अखंडता बनाये रखने के लिए जल संसाधन विभाग प्रतिबद्ध है. इसी दिशा में विभाग ने अपनी स्वामित्व वाली भूमि, विशेषकर पटना शहर के भीतर स्थित तटबंधों और सुरक्षा दीवारों पर अज्ञात व्यक्तियों के अतिक्रमण को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. इस संबंध में गंगा सोन बाढ़ सुरक्षा प्रमंडल, पटना के कार्यपालक अभियंता ने एक पत्र के माध्यम से ऐसे अतिक्रमणकारियों के प्रति प्राथमिकी दर्ज कराने का विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है. विभागीय सूत्रों के अनुसार इस तरह का अतिक्रमण पटना नगर क्षेत्र के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना बाढ़ सुरक्षा दीवार पर पाया गया है. इसको लेकर जल संसाधन विभाग ने अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पुलिस प्रशासन से प्राथमिकी दर्ज कर यथाशीघ्र सूचना उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन