Patna : दवा काराेबारी की माैत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज, दाे दोस्त भेजे गये जेल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jun 2024 1:30 AM

विज्ञापन

एसिड अटैक केस में तीन को आजीवन कारावास

दीघा-आशियाना रोड के रंगोली अपार्टमेंट में दवा काराेबारी राहुल कुमार की माैत के मामले में हत्या का केस दीघा थाने में दर्ज किया गया है. इसके बाद बुधवार को पुलिस ने राहुल के दो दोस्तों अरमान व छाेटू काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : दीघा-आशियाना रोड के रंगोली अपार्टमेंट में दवा काराेबारी राहुल कुमार की माैत के मामले में हत्या का केस दीघा थाने में दर्ज किया गया है. इसके बाद बुधवार को पुलिस ने राहुल के दो दोस्तों अरमान व छाेटू काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि राहुल के चचेरे भाई कुंदन काे शराब पीने के आरोप में जेल भेजा गया है. राहुल मूल रूप से मुजफ्फरपुर का रहने वाले थे. उनका शव रंगोली अपार्टमेंट परिसर में मंगलवार को बरामद किया गया था. इस अपार्टमेंट में ही राहुल के दाेस्त अंकित का फ्लैट है. उसी फ्लैट में सोमवार की रात शराब पार्टी हुई थी. कुर्जी में रहने वाला कुंदन राहुल का चचेरा भाई है. दीघा थानाध्यक्ष बृजकिशाेर प्रसाद ने बताया कि छत से धक्का देकर राहुल की हत्या के आरोप में अरमान व छाेटू काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. कुंदन शराब पीने के कारण जेल भेजा गया है. अंकित फरार है.

शराब पीने के बाद सभी गये थे छत पर :

बताया जाता है कि सोमवार की रात अंकित ने शराब पार्टी की थी और राहुल, कुंदन,अरमान और छाेटू को बुलाया था. खाने-पीने के बाद सभी चौथी मंजिल की छत पर चले गये. कुंदन ने पुलिस काे बताया है कि राहुल व अंकित में विवाद हुआ था. दोनों झगड़ा कर रहे थे. इसमें अरमान व छोटू भी शामिल हो गये. इसके बाद उन तीनों ने मिल कर राहुल को चौथी मंजिल की छत से नीचे धकेल दिया, जबकि अरमान व छाेटू ने पुलिस को बताया है कि राहुल रेलिंग पकड़ कर बैठा था. इसी बीच उसका हाथ छूट गया और वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन