पिता से बोली-ये लोग मार देंगे...फिर बंद हुआ रीना का मोबाइल; पटना में ससुराल से शव मिला, पति धराया

Updated:
विज्ञापन

मृतक रीना का फाइल फोटो

पटना के जक्कनपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति पर दहेज के लिए पत्नी की बेरहमी से पिटाई और हत्या का आरोप है. बेटी के आखिरी कॉल ने सनसनी फैला दी है.

विज्ञापन

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Patna News : पटना के जक्कनपुर थाने के बी एरिया में पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने और गला दबाकर हत्या कर ने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में रीना ने अपने पिता से फोन पर रोते हुई बोली ये लोग मार देंगे. इतना कहते ही उसक फोन बंद हो गया. कुछ देर बाद दामाद ने कॉल करके बोला की रीना खुदकुशी कर ली है. इतना सुनते जब मायके वाले पहुंचे तो रीना का शव पड़ा हुआ था. उसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया है.

मुजफ्फरपुर के कांटी की रहनेवाली थी रीना

मिली जानकारी के अनुसार, रीना कुमारी मूल रूप से मुजफ्फरपुर के कांटी की रहने वाली थी. रीना के पिता गणेश पासवान ने पुलिस को जानकारी दी है, कि रीना की शादी 2019 में जक्कनपुर निवासी आदित्य के साथ हुई थी.शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. लेकिन बार-बार समझा कर मामले को शांत करा दिया जाता था. आदित्य और उसकी पांच बहन हमेशा उसे परेशान करते थे और दहेज की मांग करते थे. मृतका को दो बच्चे हैं, एक पांच साल की बेटी और एक तीन साल की बेटी है.

गुरुवार को बेटी से अंतिम बात हुई थी

गणेश पासवान ने बताया कि बेटी से अंतिम बात गुरुवार की दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर हुई थी. इस दौरान वह रोते हुए जानकारी दी कि ये लोग मार देंगे. मेरे साथ मारपीट की जा रही है. बात करते हुए वह चिल्लाने लगी और फिर फोन कट गया. इसके बाद जब फिर से कॉल किये तो मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो चुका था. इसके बाद जब लड़के की बहन का कॉल आया कि अभी नहीं आना है, आपस की बात है. इसके कुछ देर बाद दामाद आदित्य ने बताया कि रीना ने खुदकुशी कर ली है. इसके बाद वे लोग बेटी के ससुराल पहुंचे तो वह मृत थी.

शव को पोस्टमार्टम में भेज जांच में जुटी पुलिस

शुक्रवार को जब पुलिस को हत्या की सूचना मिली तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गयी.जक्कनपुर थानाध्यक्ष ऋतुराज ने आरोपी पति की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को शव मिलने की जानकारी प्राप्त हुई थी. इसके बाद पुलिस टीम कार्रवाई की.मौके से आरोपी को पकड़कर आगे की कार्रवाई के लिए पूछताछ की जा रही है.

पटना में राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास सड़क धंसी, यातायात डायवर्ट, वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करने की अपील



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन