ePaper

Bihar: बेटी के तिलक से पहले उठी पिता की अर्थी, एक हादसे ने खुशियों को मातम में बदला

Updated at : 25 Apr 2025 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar

Bihar (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar: पटना के बिहटा में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां बेटी के तिलक चढ़ाने के लिए जा रहे पिता की सड़क हादसे में जान चली गई. सड़क पर हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया.

विज्ञापन

Bihar: पटना के बिहटा में गुरुवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने एक परिवार के जीवन को चंद मिनटों में ही बदल कर रख दिया. दिलावरपुर गांव के पास बालू लदे ट्रक और एक टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे टेंपो में सवार सुरेंद्र कहार की मौके पर ही मौत हो गई. सुरेंद्र अपनी बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए लई गांव जा रहे थे, लेकिन तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी खुशियों को चुरा लिया.

सुरेंद्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टक्कर के बाद सुरेंद्र सड़क पर गिर पड़े और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. हादसे में सुरेंद्र के अलावा टेंपो में सवार अन्य 5-6 लोग भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुरेंद्र की मौत के बाद परिजनों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शादी की खुशियाँ अब मातम में बदल चुकी हैं.

गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पीटा

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई की. पुलिस ने ट्रक चालक को भीड़ से बचाकर बिहटा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पटना एम्स रेफर कर दिया गया. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया.

सड़क जाम कर मुआवजे की मांग

मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने हादसे के खिलाफ सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की. पुलिस ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की और लोग धीरे-धीरे सड़क से हट गए.

ये भी पढ़े: बिहार में 1.70 लाख शिक्षकों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा मनचाहा ट्रांसफर

पुलिस कार्रवाई और जांच जारी

IIT थाना के थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. टेंपो के चालक और अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस जांच में जुटी हुई है और इस हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन