बुआई में हो रही देरी से टाल के किसान चिंतित

Updated:
विज्ञापन
बुआई में हो रही देरी से टाल के किसान चिंतित

मोकामा टाल क्षेत्र में छिटपुट बुआई शुरू हुई है, हालांकि अब भी मोकामा टाल का 90 फीसदी हिस्सा बुआई के लिए तैयार नहीं है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोकामा

मोकामा टाल क्षेत्र में छिटपुट बुआई शुरू हुई है, हालांकि अब भी मोकामा टाल का 90 फीसदी हिस्सा बुआई के लिए तैयार नहीं है. करीब 40 फीसदी हिस्से में अभी भी पानी है जबकि बाकी जमीन गीली और दलदल है. जमीन को बुआई योग्य तैयार होने में कम से कम 10 से 15 दिन और लगने की उम्मीद है. नवंबर माह के अंत तक भी बुआई हो जाये तो गनीमत है. वर्तमान समय में टाल क्षेत्र में सबसे अधिक मसूर की खेती होती है और मसूर को तैयार होने के लिए 120 दिन का समय चाहिए होता है. लेकिन वर्तमान स्थिति में जबकि नवंबर के आखिरी तक भी बुआई हो पायेगी या नहीं, ये अनिश्चितता बनी हुई है. स्थानीय किसान काफी चिंतित हैं. खनुआ टाल में बुआई कर रहे किसान रवीश कुमार मसूर की बुआई कर रहे हैं. बताते हैं कि मसूर के अलावा कोई विकल्प भी नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन