किसानों का जमीन देने से इनकार, प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड की जैतिया पंचायत में प्रस्तावित फिनटेक सिटी परियोजना को ले गुरुवार को जैतिया पंचायत के ग्रामीणों और किसानों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फतुहा

प्रखंड की जैतिया पंचायत में प्रस्तावित फिनटेक सिटी परियोजना को ले गुरुवार को जैतिया पंचायत के ग्रामीणों और किसानों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया. ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि अब हम जमीन नहीं देंगे. जैतिया के मनीष सिंह और सरपंच ने बताया कि जैतिया मौजा से पहले ही रेलवे लाइन, भारतमाला परियोजना और लाइजेस्टिक पार्क के नाम पर बहुत जमीन सरकार द्वारा ली जा चुकी है. अब हमलोग फिनटेक सिटी के लिए 242 एकड़ जमीन देने में असमर्थ हैं. हजारों किसानों ने घंटों फतुहा प्रखंड पर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाज़ी की. साथ ही किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल सीओ मुकेश कुमार से मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन भी दिया. अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मांगों को वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन