Farmer Registry Bihar: बिहार में फार्मर आईडी बनाने की बढ़ी तारीख, इस दिन तक चलेगा महाअभियान, किसानों को बड़ा फायदा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 09 Jan 2026 10:38 AM
शिविर में फार्मर आईडी बनवाने पहुंचे किसान
Farmer Registry Bihar: बिहार में किसानों के लिए महाअभियान चल रहा है. इस बीच राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से फार्मर आईडी बनाने की तारीख बढ़ा दी गई है. अब बिहार में किसान 10 जनवरी तक आईडी बनाने के लिए शिविर में आ सकते हैं.
Farmer Registry Bihar: बिहार में फार्मर आईडी बनाने की तारीख बढ़ा दी गई है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से किसानों की सहूलियत को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. दरअसल, अब 9 नहीं बल्कि 10 जनवरी तक महाअभियान चलेगा. विभाग की तरफ से किसानों से अपील की गई है कि आज और कल पंचायत भवन में जाकर फार्मर आईडी जरूर बनवाएं.
बिहार में किसानों की अब डिजिटल पहचान
दरअसल, बिहार के किसानों की अब डिजिटल पहचान होगी. ऐसे में बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों के लिए एक नया नियम लागू किया है. अब हर किसान को अपनी फार्मर रजिस्ट्री करानी होगी. इसके लिए 6 जनवरी से ही महाअभियान की शुरुआत हुई. राज्य के अलग-अलग पंचायत भवनों में शिविर लगाकर किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा रही है. किसानों की सुविधा के लिए डेट बढ़ा दी गई है.

फार्मर आईडी बनाने से बड़ा फायदा
फार्मर रजिस्ट्री के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स में आधार कार्ड, जमीन से संबंधित दस्तावेज और मोबाइल नंबर शामिल हैं. फार्मर आईडी से होने वाले फायदे की बात करें तो, पीएम किसान के तहत मिलने वाली राशि सीधे आपके बैंक खाते में जाएगी, इसके साथ ही कृषि विभाग से मिलने वाली सभी योजनाओं का लाभ मिलने लगेगा और आपकी जमाबंदी का शुद्धिकरण हो जाएगा. इस तरह से बिना किसी रुकावट के किसान सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे.
कोई परेशानी होने पर इस नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
इस अभियान के माध्यम से सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे. अगर किसी किसान को रजिस्ट्रेशन या ई-केवाइसी के दौरान कोई दिक्कत आती है तो वे सीधे जिला कृषि पदाधिकारी (DAO), अनुमंडल कृषि पदाधिकारी या प्रखंड कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा सरकार ने किसानों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. कृषि विभाग से जुड़ी जानकारी के लिए 18001801551 और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के लिए 18003456215 पर कॉल किया कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










