सोता रहा परिवार, चोर ले गये लाखों का सामान

Updated at : 31 Jul 2020 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
सोता रहा परिवार, चोर ले गये लाखों का सामान

पटना के एसकेपुरी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मकान में बड़ी चोरी को अंजाम दिया है. एक निजी नेटवर्किंग कंपनी के बिहार झारखंड के मैनेजर मनीष कुमार के मकान में चोरी की गयी है.

विज्ञापन

पटना : एसकेपुरी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मकान में बड़ी चोरी को अंजाम दिया है. एक निजी नेटवर्किंग कंपनी के बिहार झारखंड के मैनेजर मनीष कुमार के मकान में चोरी की गयी है. यहां से अपराधियों ने अलमारी का ताला तोड़कर करीब 12 लाख के गहने, 68 हजार कैश, 23 हजार की दो महंगी घड़ी व दो आइफोन ले गये हैं.

इसके अलावा कई कीमती सामानों की भी चोरी हुई है. सबसे बड़ी बात यह है कि जिस समय चोरी हुई उस समय मनीष और उनका परिवार मकान में ही था और सो रहा था. चोर चोरी करके निकल गये, लेकिन फैमिली को पता नहीं चला. बताया जा रहा है चेहरे पर नशीला स्प्रे मारकर बेहोश कर दिया गया था. इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. इस मामले में एसकेपुरी थाने में केस दर्ज कराया गया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है.बगल की मकान की छत से पहुंचे चोरदरसअल मनीष कुमार एसकेपुरी के एल-2/25 नंबर के मकान में रहतेहैं. मनीष कुमार ने बताया कि वहअलग कमरे में सोते हैं. फैमिली और बच्चे अलग कमरे में रहते हैं. देर रात चोर बगल के मकान के छत के रास्ते मनीष के घर में पहुंच गये. इसके बाद मनीष के कमरे से दो आइफोन, दो महंगी घड़ी, कैश चोर ले गये. इसके बाद पत्नी के कमरे से आलमारी तोड़कर 12 लाख के गहने चोर उठा ले गये हैं. पुलिस मामले की जांच कर ही है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है : चोरी की घटना के बाद एसकेपुरी पुलिस मनीष कुमार के घर जांच करने पहुंची थी. पुलिस ने घटना स्थल देखा है. इसके अलावा आसपास के मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. लेकिन अभी तक कोई फुटेज नहीं मिला है. पुलिस की जांच जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन